Gorakhpur: ऑटो में छूट गया नकदी और गहनों से भरा बैग, पुलिस ने ऐसे लौटाई चेहरे की मुस्कान

गोरखपुर में ऑटो में छूटे नकदी, आभूषण और कीमती सामान से भरे बैग को एम्स थाना पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से सकुशल बरामद कर लिया। अपना सामान सुरक्षित वापस मिलने पर आवेदक ने पुलिस की तत्परता और कार्यशैली की सराहना करते हुए आभार जताया।

Gorakhpur: सफर के दौरान ऑटो में छूटे कीमती सामान और नकदी से भरे बैग को वापस पाकर एक व्यक्ति के चेहरे पर खुशी लौट आई। थाना एम्स पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सीसीटीवी कैमरों की मदद से न केवल संबंधित ऑटो की पहचान की, बल्कि उसमें छूटे बैग को सकुशल बरामद कर उसके वास्तविक मालिक को सुपुर्द कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को एक व्यक्ति थाना एम्स पहुंचा और पुलिस को बताया कि उसका बैग ऑटो में छूट गया है। बैग में नकदी, अन्य कीमती सामान और आभूषण रखे हुए थे। ऑटो से उतरने के बाद जब उसे बैग छूटने की जानकारी हुई तो वह परेशान हो गया। इसके बाद उसने थाना एम्स पुलिस से बैग बरामद कराने की गुहार लगाई।

गोरखपुर पुलिस ने ऐसे लौटाई रकम ((इमेज सोर्स-डाइनामाइट न्यूज))

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना एम्स पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी। थानाध्यक्ष महेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में उपनिरीक्षक नवल किशोर ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज के आधार पर उस ऑटो की पहचान की गई, जिसमें आवेदक का बैग छूट गया था। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए बैग को सकुशल बरामद कर लिया।

इसके बाद बैग में रखे सामान का आवेदक से मिलान कराया गया और पूरी तसल्ली के बाद बैग उसे सुपुर्द कर दिया गया। अपना कीमती सामान और नकदी सुरक्षित वापस मिलने पर आवेदक ने राहत की सांस ली। उसने गोरखपुर पुलिस की कार्यशैली, तत्परता और ईमानदारी की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए पुलिस टीम को धन्यवाद दिया।

Police Transfer: गोरखपुर में 200 से अधिक दारोगाओं के तबादले, कई थानों में बदली तैनाती

पुलिस टीम

इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष महेन्द्र पाण्डेय, उपनिरीक्षक नवल किशोर, कांस्टेबल विशाल यादव और कांस्टेबल अभय यादव शामिल रहे।

गोरखपुर में बैंकॉक से सोने की तस्करी का खुलासा: 1.30 करोड़ का सोना बरामद, दो गिरफ्तार

सीसीटीवी की मदद से हुई त्वरित कार्रवाई

ऑटो में छूटे बैग की सूचना मिलते ही एम्स पुलिस ने बिना देरी किए सीसीटीवी फुटेज के जरिए ऑटो की पहचान की और सामान बरामद कर आवेदक को वापस सौंप दिया। पुलिस की इस पहल से एक बार फिर आमजन के खोए सामान की बरामदगी में तकनीक और त्वरित कार्रवाई की उपयोगिता सामने आई।

Location :  Gorakhpur

Published :  26 November 2026, 1:18 AM IST

Advertisement