Gorakhpur News: गोरखपुर में गैंगस्टर एक्ट की बड़ी कार्रवाई: दबंग गिरोह पर कसा शिकंजा, 4 अपराधियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
गोरखपुर के थाना एम्स पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शातिर अपराधी श्याम यादव और उसके गैंग के 4 सदस्यों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। हत्या के प्रयास, लूट और धोखाधड़ी जैसे संगीन अपराधों में शामिल इस गिरोह की अवैध संपत्तियों की भी जांच की जाएगी।