मिस्र के काहिरा में भीषण सड़क हादसा, आग की लपटों में घिरीं कारें, 30 लोगों की मौत, 15 घायल

मिस्र के काहिरा के रिंग रोड पर बुुधवार को पेट्रोलियम टैंकर पलटने से भीषण आग लग गई जिसमें कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई और 15 घायल हुए। इस हादसे में बचावकर्मियों ने जलती कारों से लोगों को निकाला और आग पर काबू पा लिया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 26 November 2026, 2:25 AM IST
google-preferred

New Delhi: मिस्र के काहिरा में बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। पेट्रोलियम उत्पादों से भरा एक वाहन बीच सड़क पर पलट गया जिससे मौके पर भीषण आग लग गई। भयानक आग की चपेट मे आने से  30 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 अन्य घायल हो गए। मिस्र के स्वास्थ्य मंत्रालय ने मृतकों और घायलों की संख्या की पुष्टि की है।

यह हादसा ग्रेटर काहिरा को जोड़ने वाले रिंग रोड पर गीजा के अल-वर्राक इलाके में एक सुरंग के ऊपर हुआ। यह मार्ग काहिरा, गीजा और कल्यूबिया प्रांतों को प्रमुख राजमार्गों से जोड़ता है। दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। घटना के बाद सैकड़ों लोग घटनास्थल के आसपास जमा हो गए।

जलती कारों से लोगों को निकाला गया

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पेट्रोलियम उत्पादों से भरा एक वाहन प्रमुख रिंग रोड पर पलटने के बाद आग की चपेट में आ गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बचावकर्मियों ने जलती हुई कारों से लोगों को बाहर निकाला।

Ankita Bhandari: अंकिता भंडारी केस में नया मोड़, विनोद आर्य और एडवोकेट अनुज पुंडीर के खिलाफ FIR

मिस्र के राष्ट्रपति ने दी संवेदना

मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी ने एक बयान जारी कर हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति शोक जताया और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

मिस्र में सड़क सुरक्षा बनी बड़ी चुनौती

मिस्र में तेज रफ्तार, यातायात नियमों का कमजोर पालन और सड़कों की खराब स्थिति जैसे कारणों से सड़क हादसे आम हैं।

CJP नेता सौरव दास संकट में, MEA ने नोटिस जारी कर पासपोर्ट संबंधी कई जानकारियां मांगी

हाल के वर्षों में मिस्र ने यातायात का दबाव कम करने और तेजी से बढ़ती आबादी तथा शहरी विस्तार की जरूरतों को पूरा करने के लिए व्यापक बुनियादी ढांचा कार्यक्रम के तहत नए हाईवे और पुल बनाकर अपने सड़क नेटवर्क का विस्तार किया है।

 

Location :  New Delhi

Published :  26 November 2026, 2:20 AM IST

Advertisement