हिंदी
CBI का बड़ा एक्शन (Img: Pinterest)
Haryana: हरियाणा के पंचकूला में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। CBI ने पंचकुला के CGST के एक अधिकारी को 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोप है कि अधिकारी ने एक निजी फर्म को GST कार्रवाई में राहत देने के बदले 50 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। बाद में रकम को लेकर बातचीत हुई और पहली किस्त के रूप में 10 लाख रुपये देना तय हुआ। शिकायत की जांच के बाद CBI ने जाल बिछाया और आरोपी लवकुश कुमार को रिश्वत लेते पकड़ लिया।
CBI के मुताबिक, एक निजी फर्म के पार्टनर ने पंचकुला के CGST अधिकारी लवकुश कुमार के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत दी थी। शिकायत के आधार पर 19 नवंबर 2026 को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। आरोप है कि अधीक्षक लवकुश कुमार ने GST से जुड़ी कार्रवाई में अनुचित लाभ पहुंचाने के बदले 50 लाख रुपये की मांग की थी।
इसमें फर्म पर भारी जुर्माना नहीं लगाने और आगे कोई डिमांड नोटिस जारी नहीं करने का आश्वासन देने की बात शामिल थी। शिकायत के अनुसार, बाद में रिश्वत की मांग घटाकर 20 लाख रुपये कर दी गई। इसमें से 10 लाख रुपये पहली किस्त के रूप में दिए जाने थे।
CBI का बड़ा एक्शन (Img: Pinterest)
CBI ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की। एजेंसी के मुताबिक, जांच के दौरान रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। इस बीच आरोपी ने रिश्वत की कुल मांग बढ़ाकर 25 लाख रुपये कर दी और पहली किस्त के रूप में 10 लाख रुपये लेने पर सहमति जताई।
इसके बाद CBI ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। 19 नवंबर 2026 को पंचकूला में शिकायतकर्ता के जरिए रिश्वत की रकम देने की कार्रवाई की गई।
CBI की टीम ने कार्रवाई के दौरान CGST अधिकारी को शिकायतकर्ता से 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और रिश्वत की पूरी रकम बरामद कर ली गई है। मामले में आगे की जांच जारी है। एजेंसी रिश्वतखोरी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है।
Location : Haryana
Published : 19 November 2026, 7:46 PM IST