Sonipat Murder: गोहाना में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, रोहित गोदारा गैंग का दावा- 2021 की रंजिश का लिया बदला

हरियाणा के गोहाना में प्रॉपर्टी डीलर बिजेंद्र पहल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। रोहित गोदारा गैंग के नाम से वायरल पोस्ट में 2021 की पुरानी रंजिश का बदला लेने का दावा किया गया है। पुलिस पोस्ट की सत्यता जांच रही है।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 14 November 2026, 9:58 AM IST
google-preferred

Sonipat: हरियाणा के सोनीपत जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। इस घटना के बाद तो पुलिस के भी होश उड़ गए। बता दें कि सोनीपत में एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई और इस हत्या की जिम्मेदारी रोहित गोदारा गैंग ने ली है।

घटना के बाद सोशल मीडिया पर कुख्यात रोहित गोदारा गैंग ने पोस्ट करते हुए जिम्मेदारी ली। जिसने पूरी घटना में एक नया मोड़ लाकर रख दिया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह पोस्ट वीरेंद्र चरण ने की है, जिसे गैंग का शार्प शूटर कहा जाता है। पोस्ट में वीरेंद्र चरण ने पुरानी रंजिश की बात कही।

इसके साथ ही वीरेंद्र चारण ने अपने विरोधियों को खुली चेतावनी भी दी और कहा कि हमारे दुश्मन तैयार रहें और अपनी अर्थी का सामान अपने घर की चौखट पर रख लें।

गोहाना में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रॉपर्टी डीलर की पहचान गोहाना में बिजेंद्र पहल नाम से हुई है। इस घटना को लेकर इलाके में काफी चर्चा है। शुरुआती जानकारी से पता चलता है कि हत्या के पीछे पुरानी दुश्मनी है। हालांकि, पुलिस द्वारा पूरी जांच करने के बाद ही सब साफ हो पाएगा।

घटनास्थल में जांच करती हुई पुलिस (Img- X)

हरियाणा के नूंह में शिक्षा की कैसी तस्वीर? स्कूल छोड़ मदरसों में पढ़ रहे हजारों बच्चे

2021 की पुरानी दुश्मनी का जिक्र

वीरेंद्र चरण की पोस्ट के अनुसार, यह हत्या 2021 की एक पुरानी दुश्मनी का नतीजा है। पोस्ट में दावा किया गया है कि उस समय बिजेंद्र पहल ने रामपाल बड़ौदा पर जानलेवा हमला किया था, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया था। इसमें यह भी आरोप लगाया गया है कि उस हमले के दौरान रामपाल के हाथ-पैर टूट गए थे। जिसके बाद वीरेंद्र चरण ने इस घटना को अंजाम दिया। हालांकि, पुलिस इस पोस्ट पर भी जांच कर रही है।

Hisar Roadways Strike: हरियाणा में रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल, 259 बस बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी

साथ ही संभावित संबंध की भी जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या यह हत्या वास्तव में किसी पुरानी रंजिश का नतीजा है या इसके पीछे कोई और मकसद है। गिरोह के दावों और इस पूरी घटना के बारे में असल स्थिति, जांच पूरी होने के बाद ही साफ हो पाएगी।

Location :  Sonipat

Published :  14 November 2026, 9:58 AM IST

Advertisement