पुलिस को देखते ही शुरू कर दी गोलियां, फिर हुआ ऐसा हस्र, पंजाब में मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश ढेर

पंजाब के मोगा में मेहना से नथुवाला जदीद लिंक रोड पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। गश्त के दौरान पुलिस ने जब एक पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध युवकों को रोकने की कोशिश की, तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। आइए जानते हैं पूरे मामले के बारे में।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 10 November 2026, 7:24 PM IST
google-preferred

Moga: पंजाब के मोगा में पुलिस और मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों के बीच मुठभेड़ हो गई। मेहना को नथुवाला जदीद से जोड़ने वाली सड़क पर गश्त कर रही पुलिस टीम ने पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध युवकों को रुकने का इशारा किया। रुकने के बजाय वे युवक भागने की कोशिश करने लगे और उन्होंने पुलिस पर गोली चला दी। इसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें दोनों युवक घायल हो गए। पुलिस ने मौके से दो पिस्तौल और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस के रुकने का इशारा करने पर चलाई गोली

रिपोर्ट्स के अनुसार, मोगा पुलिस की एक टीम मेहना-नथुवाला जदीद लिंक रोड पर गश्त कर रही थी, तभी उन्हें पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक दिखे। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन वे भागने की कोशिश करने लगे।

Punjab Air Pollution: दिवाली के पटाखों ने पंजाब की हवा में घोला जहर, लुधियाना-जालंधर का AQI 500 तक पहुंचा

पुलिस ने बताया कि भागने की कोशिश के दौरान युवकों ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की जिसमें मोटरसाइकिल पर सवार दोनों युवक घायल हो गए।

घायलों की पहचान, अस्पताल में भर्ती

घायल युवकों की पहचान गुरसेवक सिंह और आकाशदीप सिंह के रूप में हुई है, जो मोगा के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, इन दोनों के खिलाफ पहले से ही आपराधिक मामले दर्ज हैं। मुठभेड़ के बाद उन्हें इलाज के लिए मोगा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इथियोपिया से दबोचकर भारत लाया गया खूंखार गैंगस्टर अफरीदी तूत, पंजाब में 50 से ज्यादा केस

मौके से दो पिस्तौल और एक मोटरसाइकिल बरामद

पुलिस ने मुठभेड़ वाली जगह से दो पिस्तौल और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस अधीक्षक (SP) सरताज सिंह चहल ने बताया कि इस घटना के दौरान कुल पांच राउंड फायरिंग हुई। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और बरामद हथियारों तथा मोटरसाइकिल के बारे में और जानकारी जुटा रही है।

Location :  Moga

Published :  10 November 2026, 7:24 PM IST

Advertisement