फतेहपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, अनियंत्रित बाइक खंती में गिरने से एक की मौत दो घायल

फतेहपुर के असोथर क्षेत्र में जरौली गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खंती में जा गिरी। हादसे में 45 वर्षीय राजू रैदास की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। बाजार से खरीदारी कर घर लौट रहे बाइक सवार थे। राजू रैदास के परिवार की आर्थिक बहुत ही साधारण है इस हादसे के बाद परिवार की सारी जिम्मेदारी अब उसकी पत्नि के कंधे पर आ गई है।

Post Published By: Ramdev Gupta
Updated : 10 November 2026, 8:05 PM IST
google-preferred

Fatehpur: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। असोथर बाजार से खरीदारी कर घर लौट रहे बाइक सवार तीन लोग जरौली गांव के पास हादसे का शिकार हो गए। तेज मोड़ पर अनियंत्रित हुई बाइक सड़क किनारे खंती में जा गिरी। हादसे में 45 वर्षीय राजू रैदास की मौत हो गई, जबकि उनके साथ बाइक पर सवार दो अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

खरीदारी कर लौटते समय हुआ हादसा

जरौली गांव निवासी राजू रैदास पुत्र, मैकू निषाद और उत्तम निषाद बाइक से असोथर बाजार खरीदारी करने गए थे। वापस गांव लौटते समय पानी की टंकी से पहले स्थित मोड़ पर बाइक अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खंती में जा गिरी।

हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही जरौली चौकी प्रभारी राकेश शर्मा पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को बाहर निकलवाकर एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सराय खालिस पहुंचाया गया।

Parenting Tips: बच्चा किताब खोलते ही भागता है? पेरेंट्स अपनाएं ये 4 तरीके, पढ़ाई में खुद बढ़ेगी उसकी दिलचस्पी

Image

 

डॉक्टरों ने राजू को किया मृत घोषित

सीएचसी में चिकित्सकों ने राजू रैदास को मृत घोषित कर दिया, वहीं मैकू निषाद की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, उत्तम निषाद का उपचार किया गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

झांसी में रफ्तार का खूनी खेल! अपाचे-बुलेट की रेस में गई जान, कार से टकराई बाइक

चौकी प्रभारी राकेश शर्मा के अनुसार हादसे के बाद तीनों लोग बेहोश हो गए थे, इसलिए यह स्पष्ट नहीं हो सका कि बाइक कौन चला रहा था साथ ही पुलिस ने यह भी बताया कि तीनों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं लगाया था।

सात बच्चों की जिम्मेदारी छोड़ गए राजू

राजू रैदास के परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद साधारण बताई जा रही है, उनके पास लगभग दो बीघा खेती थी। खेती और मजदूरी करके वह परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

ग्रामीणों के मुताबिक राजू की सबसे बड़ी बेटी मनीषा की शादी हो चुकी है साथ ही अन्य छह बच्चों की उम्र 8 से 18 वर्ष के बीच है। पति की असमय मौत से बीना देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।  प्रशासन से पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति देखते हुए पात्रता के अनुसार सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का भी अनुरोध किया गया है।

Location :  Fatehpur

Published :  10 November 2026, 7:56 PM IST

Advertisement