Muzaffarnagar: बिजली तार चोरी करने वाले 2 चोर गिरफ्तार, मुठभेड़ में एक को लगी गोली

मुजफ्फरनगर में ऑपरेशन चक्रवात के तहत नई मंडी पुलिस ने दो अंतर्जनपदीय चोरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। रॉयल फार्म हाउस के सामने हुई मुठभेड़ में गुलाब उर्फ रिजवान गोली लगने से घायल हो गया, जबकि शिवा को कॉम्बिंग के दौरान पकड़ा गया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 14 November 2026, 1:47 AM IST
google-preferred

Muzaffarnagar: जिले में ऑपरेशन चक्रवात के तहत नई मंडी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अंतर्जनपदीय शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। रॉयल फार्म हाउस के सामने पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरे को कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पांच किलो चोरी के बिजली फिटिंग के तार और 315 बोर का तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं।

जानकारी के अनुसार बीती 20 अक्टूबर को वसुंधरा कॉलोनी में ऋषिपाल सिंह के निर्माणाधीन मकान से बिजली फिटिंग के तार चोरी हुए थे। मामले में मुकदमा दर्ज कर नई मंडी पुलिस चोरों की तलाश में जुटी थी।

जवाबी फायरिंग में लगी गोली

13 नवंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रॉयल फार्म हाउस के सामने खाली प्लॉट की घेराबंदी की। पुलिस को देखकर वहां मौजूद दोनों बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी और ईख के खेत में घुस गए। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गुलाब उर्फ रिजवान घायल हो गया, जबकि दूसरे आरोपी शिवा को कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया।

बिजली के तार चुराकर भाग रहे थे बदमाश

गिरफ्तार आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुलाब उर्फ रिजवान पुत्र इलियास उर्फ खलील, निवासी अफसराबाद, बागपत और शिवा पुत्र कुलदीप, निवासी तखावली, मेरठ, हाल निवासी करमूला पट्टी, जानसठ, मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है। गुलाब उर्फ रिजवान पर अलग-अलग जनपदों में 21 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, शिवा के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।

मुजफ्फरनगर की भागवत कथा में महिलाओं को बनाया निशाना, किसी की चेन तो किसी का डायमंड पेंडेंट गायब

मुठभेड़ में शातिर चोर गिरफ्तार

चोरों से बरामद सामान

पुलिस ने इनके कब्जे से पांच किलो चोरी के बिजली फिटिंग के तार, एक तमंचा, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस बरामद किया है।

मुजफ्फरनगर में नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, मुठभेड़ में गांजा तस्कर के पैर में लगी गोली

घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

Location :  Muzaffarnagar

Published :  14 November 2026, 1:42 AM IST

Advertisement