मुजफ्फरनगर की भागवत कथा में महिलाओं को बनाया निशाना, किसी की चेन तो किसी का डायमंड पेंडेंट गायब

मुजफ्फरनगर के रेशु प्रांगण में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान तीन महिलाओं के सोने की चेन और डायमंड पेंडेंट चोरी हो गए। गाजियाबाद, अलीगढ़ और मुजफ्फरनगर की महिलाओं को निशाना बनाया गया। लोगों ने शक के आधार पर पांच संदिग्ध महिलाओं को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस चोरी गए जेवरों की बरामदगी और आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 13 November 2026, 4:05 PM IST
google-preferred

Muzaffarnagar: मुजफ्फरनगर में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान चेन स्नैचिंग की वारदात से हड़कंप मच गया। शहर के सर्कुलर रोड स्थित रेशु प्रांगण में चल रही कथा में शामिल होने पहुंचीं तीन महिलाओं के गले से सोने की चेन और डायमंड पेंडेंट चोरी हो गए। एक के बाद एक तीन महिलाओं के जेवर गायब होने से कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने शक के आधार पर पांच संदिग्ध महिलाओं को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सिविल लाइन थाना पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है।

भीड़ के बीच तीन महिलाओं के जेवरों पर चोरों ने किया हाथ साफ

दरअसल, मुजफ्फरनगर के सर्कुलर रोड स्थित रेशु प्रांगण में 13 से 20 नवंबर तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं पहुंच रही हैं। इसी भीड़ का फायदा उठाकर चोरों ने तीन महिलाओं को निशाना बनाया।

गाजियाबाद निवासी राजबाला गोयल के गले से एक तोले की सोने की चेन और एक तोले का डायमंड पेंडेंट चोरी हो गया। राजबाला के मुताबिक, वह प्रसाद लेने पहुंची थीं। इसी दौरान पीछे से आई एक महिला ने उनके कंधे पर हाथ रखा और अपनी प्लेट आगे कर दी। कुछ देर बाद जब उन्होंने अपने गले पर हाथ लगाया तो सोने की चेन और डायमंड पेंडेंट गायब मिले।

Muzaffarnagar Crime

धार्मिक आयोजन में चेन स्नैचिंग का मामला (Image Source: Dynamite News)

देवरिया में बेटी को न्याय दिलाने के लिए पिता का धरना, पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी

वहीं, अलीगढ़ निवासी मीरा अग्रवाल की करीब डेढ़ तोले की सोने की चेन और हैवी डायमंड पेंडेंट चोरी हो गया। इसके अलावा मुजफ्फरनगर निवासी रीना की ढाई तोले की सोने की चेन और लॉकेट भी गायब मिला। एक ही धार्मिक आयोजन में तीन महिलाओं के जेवर चोरी होने की घटनाओं से श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया।

शक के आधार पर पांच संदिग्ध महिलाओं को पकड़ा

तीन महिलाओं के जेवर चोरी होने के बाद कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों ने संदिग्धों की तलाश शुरू की। इस दौरान लोगों ने शक के आधार पर पांच महिलाओं को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ सिटी सिद्धार्थ कुमार मिश्रा ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। पुलिस पांचों संदिग्ध महिलाओं को पूछताछ के लिए थाने ले गई है।

बताया जा रहा है कि पूछताछ के दौरान पकड़ी गई महिलाओं ने खुद को अलग-अलग शहरों का निवासी बताया है। फिलहाल पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है और चोरी की वारदात में उनकी भूमिका की जांच की जा रही है।

Sultanpur: बाजार में अचानक कार से उतरे हमलावर, दो युवकों पर बरसाए लाठी-डंडे

सुरक्षा व्यवस्था पर पीड़ित महिलाओं ने उठाए सवाल

धार्मिक आयोजन के दौरान तीन महिलाओं के जेवर चोरी होने के बाद पीड़ित महिलाओं ने कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, लेकिन वहां सीसीटीवी कैमरों और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नजर नहीं आए।

फिलहाल पुलिस चोरी गए जेवरों की बरामदगी और पकड़ी गई पांचों संदिग्ध महिलाओं की भूमिका की जांच में जुटी है। पुलिस की पूछताछ के बाद ही इस मामले में आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। धार्मिक आयोजन में एक साथ तीन महिलाओं के जेवर चोरी होने की इस घटना ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। 

Location :  Muzaffarnagar

Published :  13 November 2026, 4:05 PM IST

Advertisement