मोबाइल दिखाकर बोले राहुल गांधी- पीएम मोदी करा रहे हैं उनका फोन टेप

राहुल गांधी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट की है। इस वीडियो में एक यूजर ने राहुल गांधी से पूछा कि पीएम मोदी कह रहे हैं कि- आपको विदेशी मदद मिल रही है। आप कह रहे हैं कि पीएम मोदी को विदेश से कंट्रोल किया जा रहा है। इन सवालों का जवाब देते हुए राहुल गांधी ने कहा- "सबूत यहां है, इसी फोन में है। प्रधानमंत्री को यह बात पता है, क्योंकि वे मेरा फोन टैप करते हैं।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 13 November 2026, 3:21 PM IST
google-preferred

NEW DELHI: कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आज केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा निशाना साधते हुए बड़ा आरोप लगाया है। राहुल गांधी ने दावा किया है, कि उनका फोन टैप किया जा रहा है और उनके सभी आरोपों के सबूत उनके इसी मोबाइल फोन में मौजूद हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वन-ऑन-वन बहस की खुली चुनौती दी है।

उनका कहना है कि इस बहस से यह साफ हो जाएगा कि विदेशी ताकतों के इशारे पर कौन काम कर रहा है और कौन देशविरोधी है।

Rahul Gandhi

कांग्रेस पार्टी के सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी पर बड़ा आरोप लगाया है।(IMG-X)

कांग्रेस पार्टी के सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी पर बड़ा आरोप लगाया है। राहुल गांधी ने कहा है कि उनके फोन की टैपिंग कराई जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि- उन्होंने संसद में प्रधानमंत्री से बहस करने की कोशिश की थी, लेकिन कथित तौर पर उनका माइक बंद कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें- Uttar Pradesh: मोहब्बत के शहर में इश्क पर बवाल, दो पक्षों में जमकर पथराव

राहुल गांधी ने पोस्ट की वीडियो

दरअसल, राहुल गांधी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट की है। इस वीडियो में दिख रहा है कि एक यूजर ने राहुल गांधी से पूछा कि पीएम मोदी कह रहे हैं कि- आपको विदेशी मदद मिल रही है। आप कह रहे हैं कि पीएम मोदी को विदेश से कंट्रोल किया जा रहा है। सबूत कहां है? इस सवाल का जवाब देते हुए राहुल गांधी ने वीडियो में आरोप लगाया है कि उनके फोन को टैप किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- Bengaluru Metro Pink Line Inauguration: मोदी ने UPI से खरीदा टिकट और CM शिवकुमार के साथ किया सफर

"सबूत यहां है, इसी फोन में है- राहुल गाँधी

वहीं इंस्टाग्राम पर पूछे गए इन सवालों का जवाब देते हुए राहुल गांधी ने कहा- "सबूत यहां है, इसी फोन में है। प्रधानमंत्री को यह बात पता है, क्योंकि वे मेरा फोन टैप करते हैं। जिस पल वे आमने-सामने की बहस के लिए आएंगे, सबको पता चल जाएगा कि- कौन विदेशी ताकतों के इशारे पर काम कर रहा है, कौन देशद्रोही है, वे कब से देशद्रोही हैं, और ऐसी ही कई अन्य बातें जो मुझे पता हैं और मेरे फोन में मौजूद हैं।"

Location :  New Delhi

Published :  13 November 2026, 3:14 PM IST

Advertisement