Bengaluru Metro Pink Line Inauguration: मोदी ने UPI से खरीदा टिकट और CM शिवकुमार के साथ किया सफर

बेंगलुरु में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहुप्रतीक्षित पिंक लाइन का उद्घाटन कर हरी झंडी दिखाई। इस दौरान खास बात यह रही कि पीएम मोदी ने खुद UPI से टिकट खरीदा और मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के साथ मेट्रो में सफर किया।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 13 November 2026, 3:01 PM IST
google-preferred

Bengaluru: भारत के बड़े शहरों में ट्रैफिक जाम की समस्या अकसर बनी रहती है। खासकर बेंगलुरु जैसे शहरों में, लाखों लोग हर दिन घंटों सड़क पर बिताते हैं। ऐसे में, मेट्रो नेटवर्क का विस्तार आम जनता के लिए बड़ी राहत है। इसी बीच, बेंगलुरु को एक नई सौगात मिली है, जिसमें शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु मेट्रो की बहुप्रतीक्षित 'पिंक लाइन' का उद्घाटन (Bengaluru Metro Pink Line Inauguration) किया। इस मौके पर, उन्होंने मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार के साथ मेट्रो में सफर भी किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने 'पिंक लाइन' को हरी झंडी दिखाई

बेंगलुरु दौरे के दौरान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने औपचारिक रूप से 'पिंक लाइन' का उद्घाटन (Bengaluru Metro Pink Line Inauguration) किया और इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस कार्यक्रम में कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार भी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें- KPSC परीक्षा में नकल की तो खैर नहीं; CM शिवकुमार ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। दरअसल, किसी विशेष इंतजाम पर निर्भर रहने के बजाय, पीएम एक आम यात्री की तरह टिकट काउंटर पर गए और UPI के जरिए अपना मेट्रो टिकट खरीदा। इसके बाद, उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ ट्रेन में सफर किया और अन्य यात्रियों से बातचीत भी की।

3,470 करोड़ रुपये की लागत से बनी 'पिंक लाइन'

बेंगलुरु मेट्रो की 'पिंक लाइन' को शहर में कनेक्टिविटी बेहतर बनाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। यह कलीना अग्रहारा से तावरेकेरे तक जाती है। इस परियोजना को लगभग 3,470 करोड़ रुपये की लागत से पूरा किया गया है।

यात्रियों का समय बचेगा (Bengaluru Metro Pink Line Inauguration)

बता दें कि बेंगलुरु अपनी तेज रफ्तार जिंदगी और भारी ट्रैफिक के लिए जाना जाता है। सुबह और शाम के समय सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें दिखना एक आम बात है। ऐसे में, मेट्रो नेटवर्क का विस्तार एक बड़ी राहत लेकर आया है।

ये भी पढ़ें- गन्ना किसानों के गुस्से के बीच CM डीके शिवकुमार का बड़ा दांव, केंद्र से की ये मांग; अब क्या होगा किसानों का?

'पिंक लाइन' से शहर के अलग-अलग हिस्सों के बीच आना-जाना आसान होने की उम्मीद है। इससे निजी वाहनों पर निर्भरता कम करने और सार्वजनिक परिवहन के इस्तेमाल को बढ़ावा देने में भी मदद मिल सकती है।

कर्नाटक को 15,600 करोड़ से अधिक की सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक में कई विकास और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी, जिनकी कुल लागत 15,600 करोड़ रुपये से अधिक है।

Location :  Bengaluru

Published :  13 November 2026, 3:01 PM IST

Advertisement