गन्ना किसानों के गुस्से के बीच CM डीके शिवकुमार का बड़ा दांव, केंद्र से की ये मांग; अब क्या होगा किसानों का?

कर्नाटक में गन्ने के दाम को लेकर किसानों का विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। किसान 5,500 रुपये प्रति टन के दाम की मांग कर रहे हैं। इस बीच, उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गन्ने के लिए एक लाभकारी मूल्य तय करने की मांग की है।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 6 November 2026, 1:14 PM IST
google-preferred

Bengaluru: कर्नाटक में गन्ना किसानों का आंदोलन बढ़ता ही जा रहा है। किसान पैदावार की उचित मूल्य पाने की मांग करते हुए सड़कों पर उतर आए हैं। इस बीच, उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने केंद्र सरकार से गन्ने का दाम तय करने और किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने भी यह मुद्दा उठाया है।

5,500 रुपये प्रति टन की मांग पर अड़े किसान

दरअसल, गन्ना किसान अपनी उपज के लिए 5,500 रुपये प्रति टन के दाम की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि उन्हें अपने गन्ने का ऐसा उचित मूल्य मिलना चाहिए, जिससे न केवल खेती की लागत निकल सके, बल्कि उनके परिवार का खर्च भी चल सके। इस मांग के समर्थन में किसान संगठनों ने हाल ही में राज्यव्यापी हड़ताल की, जिसके दौरान गन्ने के दाम का मुद्दा प्रमुखता से सामने आया। किसानों का यह विरोध प्रदर्शन और तेज होता दिख रहा है।

ये भी पढ़ें- धान की क्रॉप कटिंग करने खेत पहुंचे DM, एक डिसमिल में मिला सिर्फ 11.54 किलो उपज; जानिए क्या रही वजह

डीके शिवकुमार ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखा

उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने गन्ने के दाम का मुद्दा उठाया है। उन्होंने प्रधानमंत्री को एक औपचारिक पत्र भी भेजा है, जिसमें उन्होंने अपना प्रस्ताव रखा है। सीएम डीके शिवकुमार ने कहा कि गन्ने और चीनी की कीमतें तय करना केंद्र सरकार के अधिकार क्षेत्र में आता है। उन्होंने यह भी बताया कि केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि किसानों की समस्याओं का समाधान निकालने के प्रयास किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें- बेंगलुरु में कन्नड़ समर्थक समूहों पर भड़के उद्योगपति, D.K. शिवकुमार सरकार से की सख्त कार्रवाई की मांग

आंदोलन को 'अहंकार की लड़ाई' न बनाएं

डीके शिवकुमार ने कहा कि किसानों का यह विरोध प्रदर्शन किसी के अहंकार का विषय नहीं बनना चाहिए। सरकार फिलहाल चीनी मिल मालिकों और संबंधित मंत्रियों के साथ बातचीत कर रही है ताकि इस समस्या का कोई हल निकाला जा सके।

उन्होंने आंदोलन कर रहे किसानों से संयम और मर्यादा बनाए रखने की अपील की और कहा कि इस विवाद का समाधान केवल बातचीत और आपसी सहमति से ही निकल सकता है।

Location :  Bengaluru

Published :  6 November 2026, 1:14 PM IST

Related News

Advertisement