गोरखपुर हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, 9 साल बाद 4 अभियुक्तों को मिली ये सजा

गोरखपुर के कैंट थाना क्षेत्र में वर्ष 2017 में हुई हत्या के मामले में न्यायालय ने करीब नौ साल बाद बड़ा फैसला सुनाया है। हत्या के मामले में दोषी पाए गए चार अभियुक्तों को कठिन सजा दी गई है। प्रत्येक दोषी पर अर्थदंड भी लगाया गया है।

Gorakhpur:  वर्ष 2017 में कैंट थाना क्षेत्र में हुई हत्या के मामले में करीब नौ साल बाद न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है। हत्या के इस मामले में दोषी पाए गए चार अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। इसके साथ ही न्यायालय ने प्रत्येक दोषी पर 74 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। यह फैसला पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन कनविक्शन अभियान के तहत प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरूप आया है।

2017 के हत्याकांड में चार दोषी

पुलिस के अनुसार, कैंट थाने में वर्ष 2017 में मु0अ0सं0 116/2017 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 147, 148, 302/34 तथा आयुध अधिनियम की धारा 7/25 और 3/25 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था।

इन्हें मिली सजा

मामले में अभियुक्त सुनील यादव पुत्र बृजलाल यादव और विक्की उर्फ विकास पुत्र बृजलाल यादव निवासी खोया मंडी, थाना कैंट, गोरखपुर शामिल थे। इनके अलावा महेंद्र यादव पुत्र महंत यादव निवासी सिंहापार सातवां टोला, थाना सहजनवां तथा वैभव सिंह पुत्र शेषनाथ सिंह निवासी ककराखोर, थाना बेलीपार को भी आरोपी बनाया गया था।

Gorakhpur: छठ मनाने जा रही महिला की दर्दनाक मौत, सड़क पर शव रखकर ग्रामीणों का हंगामा  

चारों दोषियों पर कसा कानून का शिकंजा

दोषी को मिली ये सजा

मामले की सुनवाई अपर सत्र न्यायाधीश (एएसजे)/ईसी एक्ट न्यायालय गोरखपुर में हुई। सुनवाई के दौरान प्रस्तुत साक्ष्यों और प्रभावी पैरवी के आधार पर न्यायालय ने चारों अभियुक्तों को हत्या सहित संबंधित धाराओं में दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास और प्रत्येक पर 74 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।

इस मुकदमे में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देशन में थाना कैंट के पैरोकार और मॉनिटरिंग सेल ने लगातार प्रभावी पैरवी की। अभियोजन पक्ष की ओर से एसपीपी धीरेन्द्र जायसवाल, एसपीपी सतीश चन्द यादव तथा एडीजीसी हरिनारायन यादव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Gorakhpur News: गोरखपुर में खुलेगा वर्ल्डफिश प्रोजेक्ट ऑफिस, मलेशिया की संस्था से हुआ बड़ा समझौता

ऑपरेशन कनविक्शन के तहत हुई प्रभावी पैरवी

इस फैसले को हत्या जैसे गंभीर अपराधों में न्यायिक प्रक्रिया के माध्यम से दोषियों को सजा दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। ऑपरेशन कनविक्शन के तहत पुलिस की पैरवी और अभियोजन पक्ष के समन्वय से पुराने मामलों में भी दोषियों को सजा दिलाने का प्रयास जारी है।

Location :  Gorakhpur

Published :  13 November 2026, 11:28 PM IST

Advertisement