Pawan Murder Case: यूपी के पवन हत्याकांड में 4 को फांसी की सजा, 12 साल पहले शामली में खेला गया खूनी खेल
शामली के चर्चित पवन कुमार हत्याकांड में 12 साल बाद अदालत का बड़ा फैसला सामने आया है। फास्ट ट्रैक कोर्ट ने हत्या के मामले में रामवीर, राजीव उर्फ छोटू, राहुल उर्फ घोसी और हरेंद्र को फांसी की सजा सुनाई। चारों पर कुल 1.70 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।