हिंदी
पुलिस मुख्यालय के पास मिला महिला का क्षत-विक्षत शव (Img- X)
Chandigarh: पंजाब-हरियाणा में अपराध के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहा है और अब हद इतनी हो गई है कि आरोपी को पुलिस का भी कोई भय नहीं है। एक ऐसा ही मामला चंड़ीगढ़ शहर में देखने को मिल रहा है। पुलिस मुख्यालय से करीब 100 कदम की दूरी में एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई और पुलिस को इसकी कानों-कान भनक भी नहीं लगी।
बता दें कि हत्यारे ने महिला को पत्थरों से कुचलकर उसे मौत के घाट उतार दिया और आज सुबह उसका शव बरामद हुआ। जैसे ही यह घटना लोगों के सामने आई, पूरे इलाके में सनसन फैल गई।
मिली जानकारी के मुताबिक, महिला के शव को सबसे पहले एक राहगीरी ने देखा और तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दी। जैसे ही पुलिस को घटना की जानकारी प्राप्त हुई, वह मौके स्थल पर पहुंची और अपने कार्य में जुट गई। पुलिस जांच पड़ताल में सामने आया है कि हत्यारे ने महिला के सिर पर कई बार वार किए, जिसके चलते सिर बुरी तरह कुचल गया और महिला की पहचान करने में परेशानी आ रही है।
चंडीगढ़ पुलिस मुख्यालय (Img- X)
पंजाब के पास हार्दिक, ओमरजई और यानसेन की ताकत; मुंबई के पास बुमराह-अर्शदीप की घातक जोड़ी
ऐसी आशंका जताई जा रही है कि जिस तरह हत्यारे ने महिला का सिर कुचला है, उसने किसी दुश्मन का बदला निकला है। पुलिस के अनुसार, हत्यारे ने बेहद दर्दनाक तरीके से हत्या का अंजाम दिया है। वहीं पुलिस मृतक की पहचान में जुटी है। पुलिस की शुरुआती जांच में यह अनुमान लगाया गया है कि महिला अविवाहित है और किसी मिडिल क्लास से तालुक रखती है।
घटनास्थल पर पहुंचकर ही पुलिस अपने कार्य में जुट गई और पूरे इलाके का निरीक्षण कर रही है। वहीं पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा भी चेक कर रही है ताकि घटना से जुड़े कुछ सुराग उनके हाथ लगें। इसके अलावा पुलिस मृतक की पहचान और हादसे की वजह भी खंगाल रही है। वहीं आरोपी की तलाश में भी जुटी हुई है।
Location : Chandigarh
Published : 13 November 2026, 12:05 PM IST