Microsoft की जरूरी सेवाएं दुनियाभर में ठप: लाखों यूजर्स परेशान, कामकाज बुरी तरह से प्रभावित

माइक्रोसॉफ्ट की कई जरूरी सेवाएं दुनियाभर में ठप हुई। इसकी वजह से Teams, Outlook, OneDrive और AI टूल Copilot ठीक से काम नहीं कर रहे हैं। अभी तक कंपनी की ओर से जो सुधार किए गए हैं उनसे कोई बात अभी तक हासिल नही हुई।

Post Published By: Ramdev Gupta
Updated : 13 November 2026, 11:22 AM IST
google-preferred

New Delhi: माइक्रोसॉफ्ट की कई जरूरी सेवाएं दुनियाभर में ठप पड़ी हैं। बड़ी बात ये है कि कंपनी को तकनीकी समस्याएं दूर करने में खासा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और अभी भी साफ नहीं है कि Teams, Outlook, OneDrive और AI टूल Copilot कब तक सही तरह से काम कर पाएंगे। दिग्गज टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट इस समय ग्लोबल आउटेज का सामना कर रही है। इससे दुनियाभर के लाखों लोगों का कामकाज बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। दरअसल तकनीकी खराबी की वजह से कंपनी की सेवाएं ठप पड़ गई हैं। इसकी वजह से Teams, Outlook, OneDrive और AI टूल Copilot ठीक से काम नहीं कर रहे हैं। इसकी वजह से कारोबार, ईमेल और ऑफिस कम्युनिकेशन ठप सा पड़ गया है और माइक्रोसॉफ्ट को भी सेवाएं बहाल करने में परेशानी आ रही है।

रिपोर्ट्स के अनुसार,माइक्रोसॉफ्ट की कई जरूरी सेवाएं दुनियाभर में ठप पड़ी हैं। अभी तक कंपनी की ओर से जो सुधार किए गए हैं, उनका मन मुताबिक नतीजा नहीं मिल पाया है।

माइक्रोसॉफ्ट की ओर से खुद साफ किया गया है कि सर्विस को वापस चालू करने के लिए किए गए सुधार वैसा असर नहीं दिखा पाए हैं, जैसी कि उनसे उम्मीद थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक माइक्रोसॉफ्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट में असंतुलन की समस्या को सुलझाने में लगा है।

 नए रास्तों की तलाश

कंपनी का कहना है कि रिकवरी की प्रक्रिया अभी भी मुश्किल बनी हुई है और सिस्टम की क्षमता की कमी को सुधारने के लिए दूसरे  उपाय तलाशे जा रहे हैं। जिन इलाकों में सर्विस धीरे-धीरे बहाल हो रही है, वहां ट्रैफिक को बेहतर तरह से संभालने के लिए बुनियादी ढांचे में सुधार किए जा रहे हैं। माइक्रोसोफ्ट का साफ कहना है कि अभी तक किए गए बदलावों के स्थिर होने की पुष्टिके बाद ही सुधार से जुड़े अगले कदम उठाए जाएंगे। 

microsoft down

सुविधांए ठप होने को कारण यूजर्स परेशान ( AI Generated ig)

यूजर्स  हुए परेशान

माइक्रोसॉफ्ट की तकनीकी रुकावट का असर माइक्रोसॉफ्ट 365 की जरूरी सेवाओं पर पड़ रहा है। यूजर्स का कहना है कि वे काम के टूल्स तक पहुंच नहीं बना पा रहे हैं आउटेज ट्रैक करने वाले प्लेटफॉर्म डाउनडिटेक्टर के मुताबिक गुरुवार शाम 6 बजे आउटलुक की समस्या की रिपोर्ट दुनिया भर में लगभग 1,40,000 के उच्च स्तर पर पहुंच गई थी।

इस समस्या से उन कंपनियां और संस्थानों को बड़ी समस्या हुई है, जो अपने ईमेल, आपसी बातचीत और कामकाज के लिए पूरी तरह माइक्रोसॉफ्ट की सेवाओं पर निर्भर हैं। अभी तक कंपनी की ओर से साफ नहीं है कि सेवाएं कब तक नॉर्मल हो पाएंगी।

Location :  New Delhi

Published :  13 November 2026, 11:22 AM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement