संयुक्त अरब अमीरात के गृह मंत्रालय ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि मरने वालों में एक भारतीय नागरिक भी शामिल है। उन्होंने बताया कि यह घटना गुरुवार को देर रात में हुई। तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक पहले एक गाड़ी से टकराया। इसके बाद वह पलटकर अन्य गाड़ियों से टकरा गया।
इसकी वजह से इन गाड़ियों में आग लग गई। इस हादसे के बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल बना गया। यूएई अधिकारियों ने तुरंत ही पुलिस, पैरा मेडीकल की टीमों को वहां पर तैनात किया। गाड़ियों की तरफ बढ़ती आग को बड़ी मुश्किल से काबू में किया गया।