हिंदी
तनाव को देखते हुए पुलिस की तैनाती (सोर्स-डाइनामाइट न्यूज़)
Hathras: चंदपा कोतवाली क्षेत्र के गांव बिसाना में बुधवार देर रात युवक की गोली मारकर हत्या के बाद गुरुवार को भी पूरे दिन हंगामा और विरोध प्रदर्शन का माहौल बना रहा। हत्या से आक्रोशित परिजनों ने पहले पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर अंतिम संस्कार करने से भी मना कर दिया। अधिकारियों के काफी समझाने-बुझाने के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। शाम करीब 7:30 बजे पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार कराया गया। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात रहा।
बिसाना गांव में बुधवार रात फायरिंग की घटना में मानवेंद्र पुत्र राजकुमार की गोली लगने से मौत हो गई थी, जबकि उसका साथी समीर भी गोली लगने से घायल हो गया था। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए थे। बताया जा रहा है कि मानवेंद्र की कुछ लोगों से रंजिश चल रही थी। मृतक की मां अंजना ने कौशल, सुमित, कृष्ण, जितेंद्र और गोपाल, सभी निवासी गांव बिसाना, समेत कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि नामजद आरोपी घर में घुसे और मानवेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी।
Nainital: विमला देवी हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, हत्या के बाद इनको भी मारने जा रहा था आरोपी
हत्या के बाद से ही मृतक के परिजन आक्रोशित हैं। बुधवार को भी परिजनों ने एसपी के सामने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए हंगामा किया था। गुरुवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के दौरान भी परिजनों ने विरोध जताया और शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। पुलिस अधिकारियों के समझाने पर परिजन इसके लिए तैयार हुए। पोस्टमार्टम के बाद जब शव गांव पहुंचा तो उन्होंने अंतिम संस्कार करने से भी मना कर दिया। स्थिति को देखते हुए सीओ सादाबाद योगेंद्र कृष्ण नारायण ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाया। काफी प्रयासों के बाद परिजन राजी हुए और शाम करीब 7:30 बजे अंतिम संस्कार किया गया।
गांव में भी भारी पुलिस बल तैनात (सोर्स-डाइनामाइट न्यूज़)
मृतक की मां अंजना ने आरोप लगाया कि जिन लोगों पर बेटे की हत्या का आरोप है, उन्होंने कुछ दिन पहले भी उस पर फायरिंग की थी। उस समय पुलिस से शिकायत की गई थी, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनके पति की भी पुलिस हिरासत में मौत हुई थी। अंजना ने बेटे की हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर करने की मांग की।
उधर, गांव में तनाव और संभावित विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन सतर्क रहा। बिसाना गांव आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे के नजदीक होने के कारण पुलिस को आशंका थी कि आक्रोशित ग्रामीण शव को सड़क पर रखकर जाम लगा सकते हैं। एहतियातन चंदपा थाने के सामने करीब 20 मिनट तक यातायात रोका गया। पुलिस बल की मौजूदगी और अधिकारियों की समझाइश के बीच आखिरकार अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी कराई गई।
Location : Hathras
Published : 13 November 2026, 9:51 AM IST
Topics : Bisana village crime Chandapa Kotwali crime Hathras Murder Case Manvendra shooting UP police encounter demand
No related posts found.