फौजी अखिलेश हत्याकांड में बड़ा खुलासा: जेल में बंद आरोपियों की निशानदेही पर मिले तमंचे और कारतूस
हाथरस के चर्चित सैनिक अखिलेश हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अलीगढ़ जेल में बंद दो आरोपियों को पीसीआर पर लेकर पूछताछ की गई, जिसके बाद हत्या में इस्तेमाल दो तमंचे, खोखा और जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।