बदायूं में लेंटर डालते समय भरभराकर गिरा छत का हिस्सा, मलबे में दबे 3 मजदूर; एक की मौत
बदायूं के उसहैत थाना क्षेत्र के नौगवां नसीर नगर में रविवार को निर्माणाधीन मकान का लेंटर डालते समय अचानक सपोर्ट टूट गई। लेंटर गिरने से तीन लोग मलबे में दब गए। रेस्क्यू के बाद तीनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां अवनीश नाम के 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। दो घायल अस्पताल में भर्ती हैं।