हिंदी
घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल
Mainpuri: मैनपुरी जनपद के परतापुर गांव से दुखद खबर सामने आई है। थाना भोगांव क्षेत्र में नाला खुदाई के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ। जिसने गांव और आसपास के इलाके में सनसनी फैला दी। मिट्टी का ढेर अचानक गिरने से चार मजदूर मलबे में दब गए। घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। इस दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
ग्रामीणों की मदद से दबे मजदूरों को मिट्टी से बाहर निकाला गया और घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोगांव में भर्ती कराया गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार तीनों मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक मजदूर के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे ने इलाके में शोक और भय का माहौल पैदा कर दिया है।
मैनपुरी में सनसनीखेज लूट: किशोरी की आँखों में मिर्च झोंककर लाखों के गहने उड़ाए, जांच में जुटी पुलिस
बताया जा रहा है कि परतापुर गांव में लंबे समय से नाले का निर्माण कार्य चल रहा था। ग्रामीणों और मजदूरों का आरोप है कि ठेकेदार ने सुरक्षा उपकरण और सेफ्टी मानकों को नजरअंदाज करते हुए मजदूरों से काम कराया। इसी लापरवाही के कारण यह बड़ा हादसा हुआ। पुलिस के अनुसार ठेकेदार हादसे के बाद मौके से फरार है। उसे पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।
सूचना मिलते ही थाना भोगांव पुलिस और प्रशासन के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ की और आवश्यक साक्ष्य जुटाना शुरू किया। एसडीएम भोगांव संध्या शर्मा ने पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
हादसे के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा गया। उनका कहना है कि प्रशासन और ठेकेदार की लापरवाही के चलते एक मजदूर की जान चली गई। अब सबकी निगाहें इस पर टिकी हैं कि प्रशासन जांच के बाद क्या कदम उठाता है।
Location : Mainpuri
Published : 30 December 2025, 1:22 AM IST