हिंदी
महंगाई के खिलाफ समाजवादी पार्टी का प्रदर्शन
Badaun: रसोई से उठती परेशानी अब सड़कों पर गूंजने लगी है। महंगाई और गैस सिलेंडर की किल्लत से परेशान महिलाओं का सब्र जवाब दे गया और उन्होंने खाली सिलेंडर उठाकर विरोध का बिगुल फूंक दिया। बदायूं में हुआ यह प्रदर्शन सिर्फ नाराजगी नहीं, बल्कि रोजमर्रा की जंग लड़ रही महिलाओं की आवाज बनकर सामने आया।
महिला सभा का जोरदार प्रदर्शन
बदायूं में समाजवादी पार्टी की महिला सभा ने को बढ़ती महंगाई और गैस सिलेंडर की किल्लत के खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व संतोष कश्यप ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।
खाली सिलेंडर लेकर सड़कों पर उतरी महिलाएं
धरने में शामिल महिलाओं ने खाली गैस सिलेंडर के साथ प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका कहना था कि घरेलू रसोई चलाना दिन-ब-दिन मुश्किल होता जा रहा है। महिलाओं ने आरोप लगाया कि गैस सिलेंडर की कमी और बढ़ती कीमतों के कारण आम परिवारों का बजट बिगड़ गया है और रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना कठिन हो गया है।
LPG Crisis: गैस सिलेंडर की कमी से बदली किचन की आदतें, रेडी-टू-ईट फूड अब बना लोगों की पहली पसंद
क्या हैं प्रदर्शन की मुख्य वजहें?
प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने बताया कि महंगाई लगातार बढ़ रही है, जबकि गैस सिलेंडर समय पर उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। इस वजह से सबसे ज्यादा परेशानी गृहिणियों को हो रही है, जिन्हें रोज खाना बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। प्रदर्शन के जरिए उन्होंने सरकार का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर खींचने की कोशिश की।
बड़ी संख्या में महिलाएं हुई शामिल
धरने में जया सिंह, बिनीता कश्यप, बबिता कश्यप, रमोला, माला शर्मा, नाहिद अंजुम, कमलेश यादव, प्रेमवती शाक्य, सोनी कश्यप, सुमन कश्यप, आरती ठाकुर, राधा सक्सेना और पूनम कश्यप समेत कई महिलाएं शामिल रहीं। सभी ने एक सुर में कहा कि जब तक समस्याओं का समाधान नहीं होगा, तब तक आवाज उठती रहेगी।
सरकार से ये हैं मांग
प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग है कि गैस सिलेंडर की उपलब्धता जल्द से जल्द सुनिश्चित की जाए और महंगाई पर नियंत्रण लगाया जाए। महिलाओं का कहना है कि यह सिर्फ राजनीति का मुद्दा नहीं, बल्कि हर घर की जरूरत से जुड़ा सवाल है।
Location : Badaun
Published : 18 March 2026, 8:15 PM IST