बचपन की दोस्ती से शादी तक का सफर, कुलदीप यादव की रोमांटिक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल

भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव ने शादी के बाद पत्नी वंशिका संग पहली तस्वीरें शेयर कर फैंस का दिल जीत लिया। “Our Forever begins now” कैप्शन के साथ पोस्ट की गई ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं और हर कोई इस नई जोड़ी को बधाइयां दे रहा है।

Updated : 18 March 2026, 12:01 PM IST
google-preferred
1 / 5 \"Zoom\"भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव ने शादी के बाद पहली बार पत्नी वंशिका चड्ढा संग तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने
2 / 5 \"Zoom\"कुलदीप और वंशिका की शादी 14 मार्च 2026 को मसूरी में शाही अंदाज में हुई। समारोह Welcomhotel The Savoy में आयोजित किया गया, जिसमें परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए। शादी की तस्वीरों में वरमाला और सिंदूर जैसे खास पल कैद किए गए हैं।(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
3 / 5 \"Zoom\"इस खास मौके पर कई क्रिकेट सितारों ने शिरकत की, जिनमें रिंकु सिंह, युजवेंद्र चहल, तिलक वर्मा और सुरेश रैना शामिल रहे। सभी ने कपल के साथ खुशी के पल साझा किए और सोशल मीडिया पर भी उन्हें बधाइयां दीं।(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
4 / 5 \"Zoom\"शादी के बाद 17 मार्च को लखनऊ में ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम The Centrum Hotel में हुआ, जहां कई खास मेहमान पहुंचे। रिसेप्शन में कपल का स्टाइलिश और शानदार अंदाज देखने को मिला।(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
5 / 5 \"Zoom\"कुलदीप यादव और वंशिका चड्ढा की कहानी बचपन की दोस्ती से शुरू हुई थी। दोनों कानपुर में एक-दूसरे के करीब रहते थे। वंशिका एलआईसी में एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर हैं और जून 2025 में दोनों की सगाई हुई थी, जिसके बाद अब वे शादी के बंधन में बंध गए।(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

Location : 
  • Mumbai

Published : 
  • 18 March 2026, 12:01 PM IST

Advertisement