एक्शन मोड में कौशाम्बी डीएम: विकास कार्यों को लेकर अफसरों के साथ की बैठक, कहा- लापरवाही पर होगी कार्रवाई

जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने कौशाम्बी में निर्माण कार्यों और सामाजिक योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 18 March 2026, 8:30 PM IST
google-preferred

Kaushambi: कौशाम्बी में विकास कार्यों में देरी और योजनाओं में ढिलाई अब बर्दाश्त नहीं होगी। जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने साफ शब्दों में अधिकारियों को चेतावनी दी है कि काम में लापरवाही मिली तो कार्रवाई तय है। सड़कों से लेकर सामाजिक योजनाओं तक हर स्तर पर जवाबदेही तय करते हुए प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है।

विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

कौशाम्बी डीएम डॉ. अमित पाल ने निर्माणाधीन रामवन गमन मार्ग और प्रयागराज एयरपोर्ट-कौशाम्बी मार्ग की समीक्षा बैठक की है। बैठक में उन्होंने अधिशासी अभियंता दयाशंकर से कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और निर्देश दिए कि उप जिलाधिकारी के साथ समन्वय बनाकर भूमि से जुड़ी समस्याओं को जल्द निस्तारित किया जाए। साथ ही निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए गए।

योजनाओं में 100 प्रतिशत प्रगति के निर्देश

जिलाधिकारी ने समाज कल्याण, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक कल्याण और दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों में चल रहे कार्यों को शीघ्र पूरा कराने और नोडल अधिकारियों को नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए। साथ ही वृद्धाश्रम में सभी जरूरी व्यवस्थाएं बनाए रखने और कन्या सुमंगला योजना के लंबित आवेदनों को जल्द निपटाने के निर्देश भी दिए।

LPG Crisis: खाली सिलेंडर लेकर सड़कों पर उतरीं महिलाएं, महंगाई के खिलाफ समाजवादी पार्टी का प्रदर्शन

बाल कल्याण समिति की बैठक में सख्ती

इसके बाद डॉ. अमित पाल ने बाल कल्याण समिति और किशोर न्याय बोर्ड की समीक्षा बैठक भी की। बैठक में बताया गया कि 41 बच्चों का परिवार में पुनर्वास किया गया है, जबकि 26 बच्चे संस्थानों में रह रहे हैं और उनका फॉलोअप किया जा रहा है। फरवरी माह में आए 9 नए मामलों में से 4 का निस्तारण किया जा चुका है।

बच्चों और पीड़िताओं के पुनर्वास पर जोर

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि पुनर्वासित बच्चों का नियमित फॉलोअप किया जाए और लंबित मामलों को समयबद्ध तरीके से निपटाया जाए। उन्होंने वन स्टॉप सेंटर में रह रही पीड़िताओं के पुनर्वास को प्राथमिकता देने और रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष के लंबित मामलों में जल्द कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने ली करवट, तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश

जवाबदेही तय, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

बैठक में साफ किया गया कि विकास कार्यों और सामाजिक योजनाओं में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन का फोकस अब तेजी, पारदर्शिता और गुणवत्ता पर है।

Location : 
  • Kaushambi

Published : 
  • 18 March 2026, 8:30 PM IST

Advertisement