हिंदी
बुधवार शाम को तेज आंधी के साथ एनसीआर में बारिश शुरू हो गई है। दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, बुलंदशहर और आसपास के इलाकों में तेज आंधी चल रही है। आंधी के साथ बारिश भी हो रही है।
Symbolic Photo
New Delhi: दिल्ली से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बुधवार शाम को तेज आंधी के साथ एनसीआर में बारिश शुरू हो गई है। दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, बुलंदशहर और आसपास के इलाकों में तेज आंधी चल रही है। आंधी के साथ बारिश भी हो रही है।
बारिश से तापमान में गिरावट आएगी
मौसम विभाग का कहना है कि बदलता हुआ मौसम अभी कुछ दिनों तक बना रह सकता है। विभाग ने आज और 20 मार्च को बारिश की संभावना जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। संभावित बारिश से जहां तापमान में गिरावट आएगी और गर्मी से राहत मिलेगी।
जेठ के खिलाफ शिकायत लेकर बहुरानी रूबी पहुंची पुलिस के पास, मैनपुरी पुलिस से बोली- साहब! मेरी मदद करो
वायु गुणवत्ता में भी सुधार की उम्मीद
वहीं, वायु गुणवत्ता में भी सुधार होने की उम्मीद है। बुधवार को गुरुग्राम का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
सचिन तेंदुलकर की बेटी ने फिर सोशल मीडिया पर बिखेरा जलवा, Photos Viral
आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहेगा?
मौसम विभाग के मुताबिक, 21 से 23 मार्च के बीच मौसम अपेक्षाकृत सामान्य रहेगा। इस दौरान आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे और तेज बारिश की संभावना कम है। इन दिनों में दिन का तापमान 29 से 32 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 14 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।