सुप्रीम कोर्ट की सख्ती: छात्र को 5 लाख के मुचलके का नोटिस देने पर भड़के CJI, पूछा- “मजिस्ट्रेट ने हिम्मत कैसे की?”
चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने मामले पर सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट आदेश के बावजूद छात्र को नोटिस कैसे जारी किया गया। CJI ने सवाल उठाया, “मजिस्ट्रेट ने नोटिस जारी करने की हिम्मत कैसे की? हमने साफ कहा था कि किसी छात्र के खिलाफ जबरन कार्रवाई नहीं होगी। कोई मजिस्ट्रेट हमारे आदेश का उल्लंघन नहीं कर सकता।”