हिंदी
न्यायिक कार्यों में लापरवाही को लेकर कसा शिकंजा
महराजगंज: जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने मंगलवार को फरेंदा तहसील का औचक निरीक्षण कर प्रशासनिक व्यवस्थाओं की हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने राजस्व अभिलेखागार, भूलेख–खतौनी कक्ष और संग्रह कार्यालय का बारीकी से जायजा लिया।
क्या है पूरी खबर?
जानकारी के मुताबिक, संग्रह कार्यालय में बड़े बकायादारों की सूची देखकर डीएम ने वसूली की प्रगति पर नाराजगी जताई और स्पष्ट निर्देश दिए कि लंबित मामलों में तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि राजस्व वसूली में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और बड़े बकायादारों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित होनी चाहिए।
जनशिकायतों की स्थिति की भी समीक्षा
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जनशिकायतों की स्थिति की भी समीक्षा की। उन्होंने कुछ शिकायतकर्ताओं से फोन पर सीधे बातचीत कर निस्तारण की वास्तविक स्थिति जानी और अधिकारियों को चेताया कि सभी शिकायतों का समाधान तय समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए।
प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता
इसके अलावा उप जिलाधिकारी न्यायालय और तहसीलदार न्यायालय के कार्यों का भी निरीक्षण किया गया। लंबित वादों की समीक्षा करते हुए डीएम ने निर्देश दिया कि मामलों का शीघ्र, निष्पक्ष और पारदर्शी निस्तारण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
लगातार ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की क्षमता को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचा सकता है, जानिए कैसे बचें?
तहसील में प्राप्त प्रार्थना पत्रों की स्थिति जांचते हुए उन्होंने सभी आवेदनों के समयबद्ध निस्तारण के आदेश दिए। औचक निरीक्षण से तहसील परिसर में दिनभर प्रशासनिक हलचल बनी रही और अधिकारियों-कर्मचारियों में जवाबदेही का माहौल दिखा। जिलाधिकारी के इस सख्त रुख से स्पष्ट है कि जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने और जनता को समय पर न्याय व सेवाएं दिलाने के लिए कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी।
Location : Maharajganj
Published : 17 February 2026, 4:36 PM IST
Topics : DM Farenda Tehsil inspection Maharajganj