चित्रकूट में नाबालिग से गैंगरेप का आरोपी गिरफ्तार, 50 हजार का था इनाम; हथियार और चोरी की बाइक बरामद

चित्रकूट के मानिकपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग से गैंगरेप के मामले में फरार 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी सुभाष उर्फ लल्लू को एसओजी और पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने राइफल, कारतूस, चोरी की दो बाइक और मोबाइल बरामद करने का दावा किया है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 28 October 2026, 3:15 PM IST
google-preferred

Chitrakoot: मानिकपुर थाना क्षेत्र के जड़ेरा जंगल में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसओजी और मानिकपुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने 27 अक्टूबर 2026 को झरी फाटक से चूल्ही जाने वाले रास्ते पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोचा। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 315 बोर की देशी राइफल, छह खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस, चिड़िया मारने वाली बंदूक, चोरी की दो मोटरसाइकिल और चोरी का एक मोबाइल बरामद किया गया है।

मुखबिर की सूचना पर जंगल के रास्ते में घेराबंदी

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुभाष उर्फ लल्लू उर्फ लाला पुत्र जगजीत वर्मा, निवासी करवई, थाना कोतवाली देहात, जनपद बांदा के रूप में हुई है। पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गैंगरेप के मामले में वांछित इनामी आरोपी चोरी की मोटरसाइकिल लेकर जंगल क्षेत्र में घूम रहा है और किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना मिलने के बाद एसओजी और मानिकपुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने बताए गए रास्ते पर घेराबंदी की।

संगम नगरी से विंध्याचल और चित्रकूट तक दौड़ेगी मेट्रो? प्रयागराज के भविष्य के ट्रांसपोर्ट प्लान की बड़ी सिफारिश

13 जुलाई को जंगल में हुई थी वारदात

पुलिस के मुताबिक, घटना 13 जुलाई 2026 की है। नाबालिग पीड़िता अपने साथी के साथ झरी फाटक से करीब एक किलोमीटर आगे कच्चे रास्ते से जंगल की ओर चेकडैम के पास गई थी। वहां तीन युवक चेकडैम में नहा रहे थे। आरोप है कि तीनों युवकों ने असलहे के बल पर पीड़िता और उसके साथी को डराया-धमकाया और उन्हें जंगल के अंदर ले गए। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पीड़िता के साथी के दोनों हाथ उसके दुपट्टे से पीछे बांध दिए। इसके बाद उसके सामने ही पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। घटना के दौरान दो आरोपी पीड़िता के साथी की मोटरसाइकिल की चाबी लेकर खाने-पीने का सामान लेने मानिकपुर चले गए।

Chitrakoot News

नाबालिग से गैंगरेप का आरोपी गिरफ्तार (IMG: Dynamite News)

पहले तीन आरोपी भेजे जा चुके हैं जेल

घटना की सूचना 14 जुलाई को मानिकपुर थाने में दी गई थी। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक, मामले में शामिल कुछ आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस ने बताया कि अखिलेश उर्फ जरैला पुत्र कल्लू प्रसाद निवासी करवई, थाना कोतवाली देहात, बांदा और अखिलेश पुत्र शिवपूजन रैदास निवासी करवई, बांदा को गिरफ्तार किया जा चुका है।

आरोपी की निशानदेही पर हथियार और बाइक बरामद

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर उमरी गांव स्थित काशीराम कॉलोनी के ब्लॉक नंबर आठ में घास-फूस के बीच छिपाकर रखे गए हथियार और स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद करने की जानकारी दी। पुलिस का दावा है कि बरामद हथियार वारदात में इस्तेमाल किए गए थे। इसके अलावा आरोपी के कब्जे से बिना नंबर की पल्सर मोटरसाइकिल भी मिली। पुलिस ने ई-चालान के माध्यम से उसकी जांच की तो मोटरसाइकिल का वास्तविक पंजीकरण नंबर UP96U1482 सामने आया।

चित्रकूट में प्रेम प्रसंग को लेकर खूनी वारदात, घर में घुसकर प्रेमी ने बरसाईं गोलियां; चाची की मौत

कई मुकदमों में आरोपी का नाम सामने आया

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ जीआरपी बांदा में आर्म्स एक्ट, मानिकपुर थाने में गैंगरेप और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला तथा चोरी से जुड़े मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा मारकुंडी थाने में भी चोरी का मामला दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है। पुलिस का कहना है कि बरामदगी के आधार पर संबंधित मुकदमों में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 317(2) जोड़ी गई है। वहीं, अवैध असलहा बरामद होने के मामले में आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गई हैं। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

Location :  Chitrakoot

Published :  28 October 2026, 2:44 PM IST

Advertisement