बरेली में पुलिस मुठभेड़, गौवध के आरोपी छोटा उर्फ राशिद को लगी गोली
बरेली में पुलिस और आरोपी के बीच तड़के मुठभेड़ हो गई। कैंट थाना पुलिस ने गौवध के मामले में फरार चल रहे वांछित आरोपी को जवाबी कार्रवाई के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।