हिंदी
महिला की ट्रेन से कटकर मौत फोटो सोर्स डाइनामाइट न्यूज
Gorakhpur: गोरखपुर सहजनवां थाना क्षेत्र के महुआपार रेलवे ट्रैक पर बुधवार सुबह एक महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतका की पहचान सीहापार निवासी अनामिका निषाद के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि कुछ माह पहले प्रेम विवाह करने के बाद से ही उसे ससुराल में दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी करने में असमर्थता के चलते वह मानसिक रूप से परेशान थी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, बुधवार 28 अक्टूबर की सुबह करीब नौ बजे सहजनवां थाने पर सूचना मिली कि महुआपार रेलवे ट्रैक पर एक महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव की पहचान कराई। इसके बाद परिजनों से बातचीत के दौरान महिला के प्रेम विवाह और ससुराल में कथित दहेज प्रताड़ना की बात सामने आई।
महिला की ट्रेन से कटकर मौत फोटो सोर्स डाइनामाइट न्यूज
परिजनों का आरोप है कि अनामिका ने कुछ माह पहले अपनी पसंद से प्रेम विवाह किया था। आरोप है कि शादी के बाद ससुराल पक्ष की ओर से दहेज की मांग की जाने लगी। मांग पूरी नहीं कर पाने के कारण उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। इसी प्रताड़ना से परेशान होकर उसने कथित तौर पर रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के सामने आकर अपनी जान दे दी। हालांकि, घटना के पीछे के वास्तविक कारणों और लगाए गए आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।
मृतका की मां की तहरीर के आधार पर सहजनवां थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
हाथरस अग्निकांड: अचानक लगी आग से राख हुआ बारदाना, आखिर किन हालात में हुआ हादसा?
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी गीडा ने वीडियो बाइट के माध्यम से घटना और पुलिस की कार्रवाई के बारे में जानकारी दी। पुलिस का कहना है कि मामले में सामने आए तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Location : गोरखपुर
Published : 28 October 2026, 2:54 PM IST
Topics : Latest News Mahuwapar woman death UP News