महराजगंज में मिलावटी भोजन बेचने वालों पर कसेगा शिकंजा, DM गौरव सिंह सोगरवाल के सख्त निर्देश
महराजगंज में खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने खाद्य सुरक्षा विभाग को सभी खाद्य प्रतिष्ठानों का शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित करने, नियमित जांच अभियान चलाने और मिलावट करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।