बदायूं में खाद्य विभाग की बड़ी छापेमारी! 600 लीटर सरसों के तेल का सैंपल जांच को भेजा, दुकानदारों ने गिराए शटर

धनतेरस और दीपावली से पहले बदायूं के बिसौली नगर में खाद्य विभाग ने छापेमारी की। बुध बाजार स्थित श्रीपाल किराना स्टोर से 600 किलो सरसों के तेल का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया। कार्रवाई की खबर फैलते ही कई दुकानदारों ने शटर गिरा दिए। विभाग के मुताबिक, जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 4 November 2026, 2:39 PM IST
google-preferred

Budaun: धनतेरस और दीपावली के त्योहार से पहले बदायूं के बिसौली नगर में खाद्य विभाग की टीम ने छापेमारी की। कार्रवाई की खबर फैलते ही बाजार में हड़कंप मच गया। कई दुकानदारों और व्यापारियों ने अपनी दुकानों के शटर गिरा दिए। खाद्य विभाग की टीम ने बुध बाजार स्थित चर्चित श्रीपाल किराना स्टोर पर जांच की। वहां रखे सरसों के तेल की एक्सपायरी डेट और संदिग्ध गुणवत्ता को लेकर 600 लीटर सरसों के तेल का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया। विभाग की इस कार्रवाई के बाद अन्य व्यापारियों में भी हलचल देखने को मिली। 

धनतेरस-दीपावली से पहले खाद्य विभाग की छापेमारी

धनतेरस और दीपावली के त्योहार को देखते हुए खाद्य विभाग ने मिलावटी खाद्य सामग्री की बिक्री रोकने के लिए अभियान शुरू किया है। इसी अभियान के तहत टीम ने बदायूं के बिसौली नगर में पहुंचकर खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की। छापेमारी की जानकारी मिलते ही बाजार के कई दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं। देखते ही देखते नगर के व्यापारियों के बीच कार्रवाई को लेकर चर्चा शुरू हो गई।

Brahmos NG Missile: रक्षा बाजार में भारत का दबदबा, फिलीपींस बना ब्रह्मोस का मुरीद, अगली पीढ़ी के हथियारों की ओर बढ़ाया हाथ

त्योहारों के दौरान मिठाई, तेल और अन्य खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ जाती है। इसी समय मिलावटी खाद्य सामग्री की बिक्री की आशंका को देखते हुए विभाग की टीम जांच अभियान चला रही है। बिसौली में हुई कार्रवाई भी इसी अभियान का हिस्सा बताया जा रहा है।

Budaun 1

श्रीपाल किराना स्टोर से सैंपल लेते हुए (Image Source: Dynamite News)

श्रीपाल किराना स्टोर से 600 लीटर सरसों के तेल का सैंपल

खाद्य विभाग की टीम ने बिसौली नगर के बुध बाजार स्थित चर्चित श्रीपाल किराना स्टोर पर जांच की। यहां रखे सरसों के तेल की एक्सपायरी डेट और उसकी संदिग्ध गुणवत्ता को लेकर टीम ने कार्रवाई की। अधिकारियों ने 600 लीटर सरसों के तेल का सैंपल एकत्र कर जांच के लिए भेजा है।

फिलहाल तेल की गुणवत्ता को लेकर जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। विभाग की ओर से सैंपल लेकर प्रयोगशाला में जांच कराने की प्रक्रिया अपनाई गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि संबंधित तेल निर्धारित गुणवत्ता मानकों पर खरा उतरता है या नहीं।

मथुरा में फिल्मी स्टाइल स्टंट, रुपये के विवाद में मां-बेटी को बोनट पर लटकाकर 2 किमी तक दौड़ाती रही कार

जांच रिपोर्ट के बाद दुकानदार पर होगी कार्रवाई

खाद्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सरसों के तेल के सैंपल की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। आगर जांच में सैंपल फेल पाया जाता है तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

छापेमारी के बाद बिसौली नगर के अन्य व्यापारियों में भी दहशत का माहौल है। वहीं स्थानीय लोगों ने खाद्य विभाग की कार्रवाई का स्वागत किया है। लोगों की मांग है कि धनतेरस और दीपावली तक इस तरह की छापेमारी लगातार जारी रहनी चाहिए, ताकि बाजार में मिलावटी खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक लग सके और त्योहारों के दौरान लोगों को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके।

Location :  Budaun

Published :  4 November 2026, 2:39 PM IST

Advertisement