Deoria News: मिठाई खरीदने से पहले पढ़ लें ये खबर! देवरिया में खाद्य विभाग के छापे से मचा हड़कंप
स्वतंत्रता दिवस से पहले देवरिया में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। टीम ने अलग-अलग मिठाई दुकानों पर छापेमारी कर लड्डू, समोसा, जलेबी और खोया समेत पांच नमूने जांच के लिए भेजे। वहीं मेहरौना सर्वोदय आवासीय विद्यालय में खाने में कीड़े मिलने की शिकायत के बाद दाल, चावल, रोटी और चाय के नमूने भी लिए गए हैं।