Deoghar से सुप्रियो भट्टाचार्य का बड़ा राजनीतिक संदेश! बाबा दरबार से विपक्ष पर हमला, लेकिन राज्यसभा नतीजों ने बढ़ाए सवाल?
देवघर में बाबा बैद्यनाथ धाम में पूजा के बाद झामुमो नेता सुप्रियो भट्टाचार्य ने राज्यसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन को मिले झटके की समीक्षा की बात कही। उन्होंने सरकार को स्थिर बताया, एसआईआर प्रक्रिया में वैध मतदाताओं के नाम सुरक्षित रखने की अपील की और भाजपा पर भाषा व पहचान की राजनीति करने का आरोप लगाया।