हिंदी
सरयू नदी के घाट पर दर्दनाक हादसा
Ballia: बैरिया थाना क्षेत्र के रामेश्वर टोला अठगावां में शनिवार दोपहर सरयू नदी के घाट पर दर्दनाक हादसा हो गया जिसमें सात वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई।बालक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
हादसे में सनोज पासवान के पुत्र ऋतिक पासवान की जान चली गई।
जानकारी के अनुसार, शनिवार की दोपहर करीब 2:30 बजे ऋतिक अपनी बुआ के साथ सरयू नदी के घाट पर गया था। उसकी बुआ नदी किनारे कपड़े धो रही थी। इसी दौरान अचानक ऋतिक का पैर फिसल गया और वह नदी में गिरकर डूब गया।
Metro में सफर को लेकर DMRC का नया अपडेट, दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशनों पर आवाजाही बहाल
इस हृदयविदारक घटना से परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है। घटना की सूचना मिलने पर बैरिया के नायब तहसीलदार आशीष सिंह और भाजपा के वरिष्ठ नेता सूर्यभान सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और परिजनों को ढांढस बंधाया।
इस बाबत जयप्रकाश नगर चौकी प्रभारी ऋषिकेश गुप्ता ने बताया कि बालक के शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थित पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है।
Location : Ballia
Published : 11 October 2026, 12:30 AM IST