कन्नौज में CEC के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सपाइयों का हल्ला बोल
कन्नौज के तिर्वा क्रॉसिंग पर लोहिया प्रतिमा के नीचे सपा कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में धरना शुरू कर दिया है। सपाइयों ने उनकी रिहाई, ज्ञानेश कुमार को हटाने और ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ व एसआईआर के जरिए वोट के अधिकार को प्रभावित करने के खिलाफ कड़ा आक्रोश जताया है।