Sultanpur Road Accident: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर ट्रक में घुसी तेज रफ्तार अर्टिगा कार, तीन टेनिस खिलाड़ियों की मौत

Sultanpur Road Accident में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार Ertiga अज्ञात ट्रक में जा घुसी। हादसे में तीन पेशेवर Tennis Players की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हैं। सभी खिलाड़ी लखनऊ से टेनिस खेलकर देवरिया लौट रहे थे। पुलिस अज्ञात ट्रक और हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 7 October 2026, 11:12 AM IST
google-preferred
1 / 6 \"Zoom\"उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में बुधवार सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। बल्दीराय थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार अर्टिगा कार आगे चल रहे एक अज्ञात ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में कार सवार तीन पेशेवर टेनिस खिलाड़ियों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और यूपीडा की टीम ने राहत-बचाव अभियान चलाया।
2 / 6 \"Zoom\"हादसा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 97.500 के पास सुबह करीब पांच बजे हुआ। बताया गया कि अर्टिगा कार में छह लोग सवार थे। सभी लखनऊ में टेनिस खेलकर देवरिया लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार आगे चल रहे अज्ञात ट्रक से जा टकराई।
3 / 6 \"Zoom\"टक्कर इतनी जोरदार थी कि अर्टिगा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार कई लोग अंदर फंस गए। सूचना मिलते ही यूपीडा के सुरक्षाकर्मी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद सभी को कार से बाहर निकाला
4 / 6 \"Zoom\"हादसे में देवरिया निवासी नित्या प्रजापति (22), इरफान अंसारी (20) और अनिकेत (24) की मौत हो गई। वहीं देवरिया के लार थाना क्षेत्र के लखौरा निवासी आनंद यादव (23), तैयर बुजुर्ग निवासी राजू (22) और पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के जमुनी निवासी जयंतो शर्मा (30) घायल हुए हैं। घायलों को एंबुलेंस की मदद से सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय कुमारगंज पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर तीनों घायलों को मेडिकल कॉलेज दर्शननगर रेफर कर दिया गया।
5 / 6 \"Zoom\"घायल जयंतो शर्मा के अनुसार, कार में सवार सभी लोग पेशेवर टेनिस खिलाड़ी हैं। वे लखनऊ में टेनिस खेलकर देवरिया वापस लौट रहे थे। यात्रा के दौरान कार में मौजूद सभी लोग नींद में थे। इसी बीच अचानक हादसा हो गया। उन्हें टक्कर किस तरह हुई, इसकी जानकारी नहीं हो सकी।
6 / 6 \"Zoom\"हादसे के बाद पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। दुर्घटना में शामिल अज्ञात ट्रक की तलाश की जा रही है। पुलिस एक्सप्रेसवे पर लगे कैमरों और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों की मदद से ट्रक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। क्षेत्राधिकारी बल्दीराय आशुतोष कुमार के अनुसार, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य कराया गया। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि टक्कर किन परिस्थितियों में हुई और इसमें शामिल ट्रक कौन सा था।

Location :  Sultanpur

Published :  7 October 2026, 11:12 AM IST

Related News

Advertisement