हिंदी
यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की समयसीमा खत्म (Img- Pinterest)
Lucknow: उत्तर प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में बतौर Assistant Professor करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की ओर से निकाली गई असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की आज अंतिम तिथि है। अगर आपने किसी कारणवश अब तक फॉर्म नहीं भरा है, तो बिना समय गंवाए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तुरंत आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
Assistant Professor के पदों पर अंतिम रूप से चयनित होने वाले उम्मीदवारों को शानदार सैलरी पैकेज मिलेगा। आयोग के अनुसार, इन पदों पर नियुक्त अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 57,700 रुपये से लेकर 1,82,400 रुपये तक का वेतन प्रदान किया जाएगा। आकर्षक सैलरी और सरकारी नौकरी की सुरक्षा के कारण प्रदेश भर से लाखों अभ्यर्थी इस भर्ती प्रक्रिया में किस्मत आजमा रहे हैं।
इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 62 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 को आधार मानकर की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए General, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को 2,000 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस देनी होगी। वहीं, एससी और एसटी वर्ग के लिए 1,500 रुपये तथा दिव्यांग श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 1,000 रुपये शुल्क तय किया गया है।
चयन प्रक्रिया दो चरणों पर आधारित होगी लिखित Exam और Interview। 360 अंकों की लिखित परीक्षा में कुल 120 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसके लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। इसमें सामान्य ज्ञान से 30 सवाल और संबंधित विषय से 90 सवाल होंगे।
परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर पर 1 अंक की कटौती (Negative Marking) होगी। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को 40 अंकों के Interview के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
सरकारी नौकरी का बड़ा अवसर: SSC CHSL भर्ती के लिए आवेदन की समय सीमा पास, जल्द करें अप्लाई
अंतिम समय में सर्वर पर अत्यधिक ट्रैफिक के कारण आने वाली तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम घंटों का इंतजार न करें और अभी अपना रजिस्ट्रेशन तथा शुल्क भुगतान पूरा करें।
Location : Lucknow
Published : 7 October 2026, 11:30 AM IST