सरकारी नौकरी का बड़ा अवसर: SSC CHSL भर्ती के लिए आवेदन की समय सीमा पास, जल्द करें अप्लाई

SSC CHSL Recruitment 2026 के तहत 2536 पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 अक्टूबर नजदीक है। 12वीं पास युवा तुरंत अप्लाई करें। जानें वेतन, आयु सीमा, आवेदन शुल्क और टियर-1 परीक्षा पैटर्न की पूरी जानकारी।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 2 October 2026, 3:14 PM IST
google-preferred

New Delhi: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) की ओर से 12वीं पास युवाओं के लिए निकाली गई सीएचएसएल (CHSL) भर्ती 2026 के लिए आवेदन की समय सीमा अब बेहद करीब आ पहुंची है। आयोग ने केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में कुल 2536 रिक्त पदों को भरने के लिए 07 सितंबर, 2026 से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी।

जो भी योग्य उम्मीदवार सरकारी नौकरी की राह देख रहे हैं, उनके पास अपना फॉर्म सबमिट करने के लिए केवल 07 अक्टूबर, 2026 तक का ही समय बचा है। एसएससी ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि तय तिथि के बाद आवेदन की डेडलाइन नहीं बढ़ाई जाएगी, इसलिए अंतिम समय की तकनीकी खराबी और सर्वर डाउन जैसी समस्याओं से बचने के लिए प्रत्याशी तुरंत आवेदन पूरा कर लें।

सैलरी और पद: 92 हजार रुपये प्रतिमाह तक कमाने का शानदार अवसर

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से केंद्र सरकार के अलग-अलग विभागों में लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC), जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (JSA), डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) और डाटा एंट्री ऑपरेटर ग्रेड-ए के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। पदों के अनुसार वेतनमान भी काफी आकर्षक रखा गया है।

कीबोर्ड पर उंगलियां चलाकर पाएं पक्की सरकारी नौकरी, जानिए टाइपिंग स्पीड से मिलने वाले 5 बेहतरीन अवसर

लोअर डिवीजन क्लर्क और जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट के पद पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 19,900 रुपये से लेकर 63,200 रुपये प्रतिमाह तक का वेतन दिया जाएगा। वहीं, डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) के पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 29,200 रुपये से 92,300 रुपये तक और डाटा एंट्री ऑपरेटर ग्रेड-ए के लिए 25,500 रुपये से 81,100 रुपये प्रतिमाह का पे-स्केल मिलेगा।

1 अगस्त 2026 को आधार मानकर होगी उम्र की गणना

SSC CHSL भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष निर्धारित की गई है। इस भर्ती में उम्मीदवारों की उम्र की गणना 01 अगस्त, 2026 की तिथि को आधार मानकर की जाएगी।

सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु सीमा में विशेष छूट का प्रावधान किया गया है। अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) को 3 वर्ष तथा दिव्यांग (PwBD) श्रेणी के उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता व एप्लीकेशन फीस

इन पदों पर आवेदन करने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से 12वीं (इंटरमीडिएट) उत्तीर्ण रखी गई है। आवेदन शुल्क की बात करें तो अनारक्षित (General) और ओबीसी वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये का मामूली एप्लीकेशन शुल्क तय किया गया है। वहीं, सभी महिला उम्मीदवारों, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और दिव्यांग वर्ग के आवेदकों के लिए यह फॉर्म पूरी तरह से नि:शुल्क है। फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।

बिहार में सरकारी नौकरी की बहार: टूरिंग वेटनरी ऑफिसर के 787 पदों पर भर्ती, 23 अक्टूबर लास्ट डेट

चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न

SSC CHSL में उम्मीदवारों का चयन दो चरणों टियर-1 (Tier-1) और टियर-2 (Tier-2) कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE) के आधार पर होगा। टियर-1 परीक्षा में कुल 200 अंकों के 100 बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्न पूछे जाएंगे।

इनमें अंग्रेजी, जनरल इंटेलिजेंस (रीजनिंग), क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड (गणित) और सामान्य जागरूकता (General Awareness) विषय से 25-25 सवाल शामिल होंगे। परीक्षा के लिए 1 घंटे (60 मिनट) का समय दिया जाएगा। ध्यान रहे कि टियर-1 परीक्षा में नकारात्मक अंकन (Negative Marking) भी होगा, जहां प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.50 अंक काट लिए जाएंगे।

Location :  New Delhi

Published :  2 October 2026, 3:14 PM IST

Advertisement