बिहार में सरकारी नौकरी की बहार: टूरिंग वेटनरी ऑफिसर के 787 पदों पर भर्ती, 23 अक्टूबर लास्ट डेट

BTSC Touring Veterinary Officer Recruitment 2026: बिहार में 787 वेटनरी ऑफिसर के पदों पर आवेदन शुरू। 1.67 लाख तक सैलरी, 23 अक्टूबर लास्ट डेट। जानिए योग्यता, परीक्षा पैटर्न और अप्लाई करने का तरीका।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 26 September 2026, 9:51 AM IST
google-preferred

Patna: बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं और पशु चिकित्सा क्षेत्र के प्रोफेशनल्स के लिए एक बेहतरीन खबर सामने आई है। बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने 'टूरिंग वेटनरी ऑफिसर' के कुल 787 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत पशुपालन विभाग में अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी।

योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाकर तुरंत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आयोग द्वारा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर निर्धारित की गई है, इसलिए इच्छुक उम्मीदवारों को समय रहते अपना आवेदन पूरा कर लेना चाहिए।

प्रतिमाह 1,67,800 रुपये तक सैलरी पाने का मौका

इस भर्ती अभियान की सबसे खास बात उम्मीदवारों को मिलने वाला शानदार सैलरी पैकेज है। चयन के बाद टूरिंग वेटनरी ऑफिसर के पदों पर नियुक्त होने वाले युवाओं को पे-मैट्रिक्स के आधार पर प्रतिमाह 53,100 रुपये से लेकर 1,67,800 रुपये तक का आकर्षक वेतनमान प्रदान किया जाएगा। इतनी बेहतरीन सैलरी और सरकारी भत्तों के कारण इस परीक्षा में प्रतिस्पर्धा काफी तगड़ी रहने की उम्मीद जताई जा रही है।

फ्रेशर्स के लिए खुशखबरी: NTPC में बिना अनुभव पाएं 1.20 लाख रुपये महीने वाली सरकारी नौकरी, तुरंत करें आवेदन

शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास भारतीय पशु चिकित्सा परिषद (VCI) से मान्यता प्राप्त किसी भी विश्वविद्यालय या संस्थान से बीवीएससी (B.V.Sc) या बीवीएससी एंड एएच (B.V.Sc & AH) की डिग्री होना अनिवार्य है। आयु-सीमा की बात करें तो 1 अगस्त 2026 के आधार पर उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष और अधिकतम उम्र 37 वर्ष तय की गई है। इसके अलावा, राज्य सरकार के नियमानुसार आरक्षित वर्ग के महिला एवं पुरुष उम्मीदवारों को ऊपरी आयु-सीमा में विशेष छूट का प्रावधान भी दिया गया है।

कैटेगरी वाइज पदों का आवंटन और आवेदन शुल्क

कुल 787 पदों में से अनारक्षित (General) वर्ग के लिए 228 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 55 पद, अनुसूचित जाति (SC) के लिए 207 पद और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 13 पद रखे गए हैं। वहीं, अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) के लिए 195 पद, पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए 78 पद और पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए 11 पद आरक्षित हैं। सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क बेहद मामूली यानी मात्र 100 रुपये रखा गया है। बिना आवेदन शुल्क के फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।

सरकारी नौकरी के लिए दौड़ लगाते-लगाते शिवम की हो गई मौत, बर्थडे के 24 घंटे बाद उठी अर्थी

मेरिट और परीक्षा पैटर्न: जानिए कैसे होगा उम्मीदवारों का अंतिम चयन

इस परीक्षा में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और कार्यानुभव (Work Experience) के संयुक्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा कुल 75 अंकों के लिए आयोजित की जाएगी, जिसके लिए अभ्यर्थियों को 2 घंटे का समय मिलेगा। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी लागू रहेगी, जहां हर गलत उत्तर पर एक-चौथाई (0.25) अंक काटा जाएगा। कार्यानुभव के अंकों को जोड़कर अंतिम मेधा सूची (Merit List) तैयार की जाएगी।

Location :  Patna

Published :  26 September 2026, 9:51 AM IST

Advertisement