नोएडा में पुलिस विभाग में हड़कंप, SOG प्रभारी समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित; DCP ने की बड़ी कार्रवाई

सेंट्रल नोएडा के डीसीपी प्रवीन रंजन ने फेस-2 थाने में तैनात एसओजी प्रभारी समेत छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। लगातार मिल रही शिकायतों और कार्य में लापरवाही के आरोपों के बाद हुई कार्रवाई से पुलिस कमिश्नरेट में हड़कंप मच गया।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 14 November 2026, 3:39 PM IST
google-preferred

नोएडा: सेंट्रल नोएडा में पुलिस विभाग के भीतर बड़ी कार्रवाई की गई है। डीसीपी प्रवीन रंजन ने फेस-2 थाने में तैनात एसओजी (SOG) प्रभारी समेत छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई लगातार मिल रही शिकायतों और कार्य में लापरवाही बरतने के आरोपों के बाद की गई है। पुलिसकर्मियों के निलंबन की खबर से कमिश्नरेट में हड़कंप मच गया है।

लगातार मिल रही थीं शिकायतें

जानकारी के मुताबिक, फेस-2 थाना क्षेत्र में तैनात एसओजी प्रभारी समेत छह पुलिसकर्मियों के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सेंट्रल नोएडा के डीसीपी प्रवीन रंजन ने मामले का संज्ञान लिया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पुलिसकर्मियों पर अपने कार्यों में लापरवाही बरतने के आरोप थे। शिकायतों के आधार पर डीसीपी ने एसओजी प्रभारी सहित छह पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

एक साथ छह पुलिसकर्मियों के निलंबन की कार्रवाई से नोएडा पुलिस कमिश्नरेट में हलचल मच गई है। इस कार्रवाई को पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली और जिम्मेदारी के प्रति लापरवाही के मामलों में विभागीय सख्ती के तौर पर देखा जा रहा है।

फिलहाल मामला फेस-2 थाना क्षेत्र का है। निलंबित पुलिसकर्मियों के नाम और उनके खिलाफ की गई विस्तृत विभागीय कार्रवाई को लेकर अधिक जानकारी सामने आना बाकी है।

Location :  Noida

Published :  14 November 2026, 3:39 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement