हिंदी
एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट 2026 (Img- Pinterest)
New Delhi: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 में शामिल हुए लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। आयोग की ओर से परीक्षा परिणाम (Result) जारी करने की अंतिम तैयारियां की जा रही हैं।
जिन उम्मीदवारों ने देश की सुरक्षा बलों में भर्ती के लिए यह परीक्षा दी थी, वे लंबे समय से अपने नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आयोग द्वारा आधिकारिक रूप से परिणाम जारी करने की प्रक्रिया पूरी होते ही रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक एक्टिवेट कर दिया जाएगा।
हालांकि कर्मचारी चयन आयोग ने आधिकारिक तौर पर Result जारी करने की सटीक तारीख का ऐलान नहीं किया है, लेकिन विभिन्न मीडिया रिपोर्टों और सूत्रों के मुताबिक, SSC GD Constable Exam का रिजल्ट अक्टूबर माह के पहले या दूसरे सप्ताह में कभी भी घोषित किया जा सकता है। रिजल्ट पूरी तरह से पीडीएफ (PDF) फॉर्मेट में जारी किया जाएगा, जिसमें सफल अभ्यर्थियों के रोल नंबर और नाम शामिल होंगे।
सरकारी नौकरी का बड़ा अवसर: SSC CHSL भर्ती के लिए आवेदन की समय सीमा पास, जल्द करें अप्लाई
परिणाम घोषित होने के बाद अभ्यर्थी बिना किसी परेशानी के आयोग की नई आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। सबसे पहले अभ्यर्थियों को वेबसाइट के होमपेज पर मौजूद 'Result' सेक्शन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद SSC GD Constable Result 2026 के लिंक पर जाकर पीडीएफ फाइल डाउनलोड करनी होगी। इस पीडीएफ में उम्मीदवार अपने रोल नंबर के जरिए अपना चयन स्टेटस आसानी से सर्च कर सकेंगे।
एसएससी केवल रिजल्ट ही नहीं, बल्कि इसके साथ श्रेणीवार (Category-wise) आधिकारिक कटऑफ अंक भी जारी करेगा। अनारक्षित, OBC, EWS, SC और ST वर्ग के लिए अलग-अलग कटऑफ अंक तय किए जाएंगे। अभ्यर्थी अपने प्राप्तांकों का मिलान जारी की गई कटऑफ से कर सकेंगे, जिससे उन्हें अपनी सफलता की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी।
SSC CGL टियर 1 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, 30 सितंबर वाले छात्र तुरंत डाउनलोड करें अपना कॉल लेटर
लिखित परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले अभ्यर्थियों के लिए राह यहीं खत्म नहीं होती। जो उम्मीदवार कटऑफ अंक हासिल कर सफल घोषित किए जाएंगे, उन्हें भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण यानी शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मानक परीक्षा (PST) के लिए बुलाया जाएगा। आयोग जल्द ही पीईटी और पीएसटी के लिए शेड्यूल और एडमिट कार्ड जारी करेगा, इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे शारीरिक तैयारी भी शुरू कर दें।
Location : New Delhi
Published : 3 October 2026, 11:25 AM IST
Topics : Career News Education News Govt Job sarkari naukari