वादा तोड़ना भी भ्रष्टाचार है- सपा नेता का बड़ा बयान! मुलायम सिंह को श्रद्धांजलि दे अखिलेश को सत्ता में लाने का लिया संकल्प

मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर बरेली में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सपा नेताओं ने उनके किन विचारों को याद किया और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर क्या संकल्प लिया?

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 10 October 2026, 8:35 PM IST
google-preferred

Bareilly: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में समाजवादी पार्टी के संस्थापक, पूर्व रक्षा मंत्री और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की चौथी पुण्यतिथि पर शनिवार को सपा कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके राजनीतिक संघर्ष, किसानों और गरीबों के लिए किए गए कार्यों तथा समाजवादी विचारधारा को याद किया गया। सभा में कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए जुटने का संकल्प भी लिया।

वादाखिलाफी भी भ्रष्टाचार की श्रेणी में आती है

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद और सपा के राष्ट्रीय सचिव वीरपाल सिंह यादव रहे। सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव राजकुमार पाल ने किया।

वीरपाल सिंह यादव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने अपना जीवन गरीबों, किसानों, मजदूरों और नौजवानों के अधिकारों के लिए समर्पित किया। उन्होंने कहा कि नेताजी जनता से किए गए वादों को निभाने पर जोर देते थे और वादाखिलाफी को भी भ्रष्टाचार की श्रेणी में मानते थे। वीरपाल सिंह ने कहा कि जनता से किए गए वादे पूरे करना हर नेता की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने संगठन में कार्यकर्ताओं के सम्मान और उनसे लगातार संवाद बनाए रखने की जरूरत पर भी जोर दिया।

बरेली में दर्दनाक रेल हादसा, बंद फाटक के नीचे से भतीजा निकला पार, पीछे आ रहे चाचा को एक्सप्रेस ट्रेन ने कुचला

नेताजी ने गांव-गांव तक पहुंचाया समाजवादी आंदोलन

सपा जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने समाजवादी आंदोलन को गांव-गांव तक पहुंचाया और युवाओं को राजनीति में आगे बढ़ने का अवसर दिया। उन्होंने किसानों के हितों के लिए किए गए संघर्षों को भी याद किया।

उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री रहते हुए मुलायम सिंह यादव ने शहीद सैनिकों के पार्थिव शरीर सम्मानपूर्वक उनके घर पहुंचाने की व्यवस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण निर्णय लिया था। सभा में वक्ताओं ने उनके राजनीतिक जीवन और समाजवादी विचारधारा से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

नेताओं ने सामाजिक समानता और भाईचारे को किया याद

महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने सामाजिक समानता और भाईचारे को मजबूत करने की दिशा में काम किया। इस दौरान विधायक शहजिल इस्लाम, पूर्व विधायक सुल्तान बेग, विजयपाल सिंह, पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन, राजेश अग्रवाल, अगम मौर्य और शिवचरन कश्यप समेत अन्य नेताओं ने भी नेताजी के संघर्षों और योगदान को याद किया।

बरेली में करोड़ों के खेल का पर्दाफाश, 66 करोड़ के चेक बाउंस होते ही धड़ाम हुआ समझौता, अब प्रशासन ने उठाया यह कड़ा कदम

अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए जुटने का संकल्प

श्रद्धांजलि सभा के दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुलायम सिंह यादव के विचारों को आगे बढ़ाने और समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के उद्देश्य से संगठन को मजबूत करने और पूरी ताकत से जुटने की बात कही।

कार्यक्रम में डॉ. अनीस बेग, रविंद्र यादव, पंडित दीपक शर्मा, अशोक यादव, संजीव यादव, जितेंद्र मुंडे, राजेश मौर्य, गौरव सक्सेना, पुरुषोत्तम गंगवार, हसीब खान, हरिओम प्रजापति, अनिल पटेल, धर्मपाल लोधी, इंद्रपाल यादव, बलराम यादव, स्मिता यादव, पूनम सेन, सिमरन बरार, शालिनी सिंह, भारती चौहान, असलम खान और प्रवीण गोयल समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Location :  Bareilly

Published :  10 October 2026, 8:33 PM IST

Related News

Advertisement