बलिया में इंडिया गठबंधन का हल्लाबोल, मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर अड़े

चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता और मतदाताओं के अधिकारों को लेकर बलिया में सियासी माहौल गरमा गया। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग के साथ इंडिया गठबंधन के नेता और कार्यकर्ता गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जुटे और जोरदार प्रदर्शन किया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 9 October 2026, 5:42 AM IST
google-preferred

Ballia: भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग को लेकर इंडिया गठबंधन के नेताओं ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जबरदस्त प्रदर्शन किया। तत्पश्चात राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा। ज्ञापन में निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता, संविधान की गरिमा और मतदाताओं के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई है।

ज्ञापन में कहा गया है कि निर्वाचन आयोग देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की महत्वपूर्ण संवैधानिक संस्था है। आरोप लगाया गया कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार द्वारा विपक्षी राजनीतिक दलों के प्रति समान दूरी नहीं रखी जा रही है और कई मामलों में विपक्ष की ओर से उठाए गए सवालों का उचित समाधान नहीं हुआ है। इससे आम मतदाताओं और राजनीतिक दलों के बीच निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर गंभीर आशंकाएं उत्पन्न हो रही हैं।

इंडिया गठबंधन ने रखी चार मांगें

इंडिया गठबंधन की ओर से राष्ट्रपति से चार प्रमुख मांगें की गई हैं। इनमें मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाना, मतदाता सूची से काटे गए नामों को दोबारा जोड़ना, विपक्षी राजनीतिक दलों व नागरिकों द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित उठाई गई आपत्तियों की जांच कराना तथा मतदाता सूची और मताधिकार से जुड़े मामलों का निष्पक्ष एवं नियमानुसार समाधान शामिल है।

पंचतत्व में विलीन हुए  Nana Patekar, सिनेमा जगत में छाया सन्नाटा, फैंस बोले…

पारदर्शिता और निष्पक्षता लोकतंत्र की बुनियादी

कहा गया कि निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता लोकतंत्र की बुनियादी आवश्यकता है। इसलिए निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर उठ रहे सवालों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाए।

ज्ञापन के अंत में इंडिया गठबंधन, जनपद बलिया की ओर से राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा गया कि निर्वाचन प्रक्रिया में आम जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए निष्पक्ष और संवैधानिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। ज्ञापन पर गठबंधन से जुड़े नेताओं व कार्यकर्ताओं के हस्ताक्षर भी हैं।

Ballia: अचानक घर में घुसते ही बलिया पुलिस के उड़े होश! लाखों की साइबर ठगी का पर्दाफाश

गठबंधन से जुड़े नेता और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी

इस मौके पर पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी, सिकंदरपुर विधायक मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी, बैरिया विधायक जयप्रकाश चंचल, सलेमपुर सांसद रमाशंकर विद्यार्थी, सपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार मौर्य, कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक, हिमांशु त्रिपाठी, नीरज सिंह गुड्डू, जिला पंचायत जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद चौधरी, डॉक्टर विश्राम यादव, पूर्व विधायक मंजू सिंह, आप के सुशांत राज भारत, सागर सिंह राहुल, शशिकांत चतुर्वेदी, सुशील कुमार पांडेय कान्हजी, जैनेंद्र पांडेय मिंटू, अनिल राय, पूर्व नपा अध्यक्ष लक्ष्मण गुप्ता, चंद्रशेखर सिंह समेत हजारों पीडीए के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Location :  Ballia

Published :  9 October 2026, 5:41 AM IST

Related News

Advertisement