CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े 2006 के मामले में विजिलेंस जांच के आदेश, 20 साल पुराने केस की फिर खुलेगी फाइल
तिरुवनंतपुरम करीब दो दशक पुराना एक मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। केरल सरकार ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार से जुड़े 2006 के एक मामले में विजिलेंस जांच के आदेश दिए हैं। यह मामला उस समय का है, जब ज्ञानेश कुमार केरल में लोक निर्माण विभाग यानी PWD के सचिव के पद पर तैनात थे।