मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ दिल्ली में INDIA bloc का उग्र प्रदर्शन: कनॉट प्लेस में लगा भीषण जाम, थमी रफ्तार

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली में INDIA गठबंधन का विरोध प्रदर्शन लगातार दूसरे दिन जारी है। कनॉट प्लेस में जुटी भारी भीड़ और NSUI के झंडों के साथ हो रही नारेबाजी के चलते भीषण ट्रैफिक जाम लग गया है और आवाजाही ठप हो गई है।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 8 October 2026, 3:02 PM IST
google-preferred
1 / 5 \"Zoom\"मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली में विपक्षी दलों के गठबंधन INDIA Bloc का विरोध प्रदर्शन आज फिर से उग्र रूप में जारी है। बीते दिन प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी समेत कई दिग्गज विपक्षी नेताओं को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया था। इसके बावजूद आज विरोध की आग और भड़क गई है। (Img- Dynamite News)
2 / 5 \"Zoom\"आज हो रहे इस विशाल प्रदर्शन के चलते राजधानी के दिल कहे जाने वाले कनॉट प्लेस में भारी ट्रैफिक जाम लग गया है। सड़कों पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं, जिससे आम लोगों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस प्रशासन स्थिति को संभालने में लगा है। (Img- Dynamite News)
3 / 5 \"Zoom\"प्रदर्शन में शामिल होने के लिए आज सुबह से ही देश भर से आए लोगों और कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जमा हुई है। पूरे कनॉट प्लेस इलाके में मुख्य रूप से नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के झंडे चारों तरफ लहराते हुए नजर आ रहे हैं। छात्रों और युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा है। (Img- Dynamite News)
4 / 5 \"Zoom\"प्रदर्शन स्थल पर मौजूद आक्रोशित कार्यकर्ता हाथों में चुनाव आयोग के खिलाफ लिखे नारों वाले बैनर और पोस्टर थामे हुए हैं। हवा में जोर-जोर से सरकार और चुनाव आयोग के विरोध में गूंजते नारे माहौल को और अधिक तनावपूर्ण बना रहे हैं। प्रदर्शनकारी लगातार अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए नजर आ रहे हैं। (Img- Dynamite News)
5 / 5 \"Zoom\"मध्य दिल्ली के इस प्रमुख व्यावसायिक केंद्र में हुए इस अचानक और विशाल घेराबंदी के चलते पूरे इलाके की ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। वाहनों की कछुआ चाल से यात्रियों और स्थानीय दुकानदारों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। सुरक्षा बल लगातार भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास कर रहे हैं। (Img- Dynamite News)

Location :  New Delhi

Published :  8 October 2026, 3:02 PM IST

Related News

Advertisement