सरयू में समा गया मासूम: 24 घंटे बाद मिला किशोर का शव, गांव में मातम
गोरखपुर के गोडियाना घाट पर सरयू नदी में नहाने के दौरान डूबे 17 वर्षीय प्रिंस शुक्ला का शव 24 घंटे बाद बरामद हुआ। एसडीआरएफ टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को खोज निकाला। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है और घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं।