मिर्जापुर विंध्याचल धाम से बड़ी खबर: नवरात्र के पहले दिन 4 लाख भक्त करेंगे मां विंध्यवासिनी के दर्शन

नवरात्र के पहले दिन मां विंध्यवासिनी के दरबार में 4 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। जानिए भक्तों की सुविधा के लिए प्रशासन ने क्या तैयारियां की हैं और विंध्य कॉरिडोर में क्या खास है।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 10 October 2026, 8:00 PM IST
google-preferred

Mirzapur: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के प्रसिद्ध विंध्याचल धाम में शारदीय नवरात्र को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। नवरात्र के पहले दिन मां विंध्यवासिनी के दरबार में 4 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था से लेकर सुगम दर्शन, पार्किंग और पेयजल तक के इंतजाम किए हैं। प्रशासन का उद्देश्य है कि श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के मां के दर्शन और पूजन कर सकें।

नवरात्र मेले को लेकर प्रशासन अलर्ट

शारदीय नवरात्र के दौरान विंध्याचल धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। इसे देखते हुए मेले को व्यवस्थित और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने की तैयारियां की जा रही हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और भीड़ को नियंत्रित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि दर्शन-पूजन के दौरान लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

800 मीटर के लिए 17 किलोमीटर का चक्कर, मिर्जापुर में रेलवे अंडरपास की मांग को लेकर ग्रामीणों की भूख हड़ताल

विंध्य कॉरिडोर के 144 खंभों पर दिखेगी भारतीय संस्कृति की झलक

इस बार विंध्याचल धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को विंध्य कॉरिडोर की खूबसूरती भी आकर्षित करेगी। कॉरिडोर के 144 खंभों पर भारतीय संस्कृति और परंपराओं को दर्शाते भित्ति चित्र उकेरे गए हैं। इन चित्रों के माध्यम से देश की सांस्कृतिक विरासत की झलक प्रस्तुत की गई है।

मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए आने वाले भक्तों के लिए ये भित्ति चित्र आकर्षण का केंद्र बनेंगे। धार्मिक आस्था के साथ सांस्कृतिक छटा से सजा कॉरिडोर श्रद्धालुओं को एक अलग अनुभव देने की तैयारी में है।

Navratri: मिर्जापुर में उमड़ने वाली लाखों की भीड़ के लिए प्रशासन ने कसी कमर, DM और SP ने परखा मेला क्षेत्र का सुरक्षा प्रबंध

पार्किंग और पेयजल के लिए किए गए इंतजाम

श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न मार्गों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इससे मेले में आने वाले लोगों को वाहन खड़े करने में सुविधा मिल सकेगी। इसके अलावा पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए आरओ लगाए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को स्वच्छ पानी मिल सके।

नवरात्र के पहले दिन लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना के बीच प्रशासन की तैयारियां महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं। अब सबकी नजर इस बात पर रहेगी कि मेले के दौरान सुरक्षा, व्यवस्था और सुगम दर्शन की तैयारियां किस तरह जमीन पर उतरती हैं।

Location :  Mirzapur

Published :  10 October 2026, 8:00 PM IST

Related News

Advertisement