बलिया में चुनाव का बिगुल बजने से पहले तैयारी शुरू, ईवीएम भंडार गृह पर प्रशासन का फोकस

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में अभी वक्त है, लेकिन बलिया में चुनावी तैयारियों का काउंटडाउन शुरू हो गया है। जिला प्रशासन ने ईवीएम की सुरक्षा से लेकर उनकी तकनीकी जांच तक की प्रक्रिया को लेकर कदम बढ़ाने शुरू कर दिए हैं। जिले में चुनावी गतिविधियां भी रफ्तार पकड़ने लगी हैं।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 9 October 2026, 6:52 AM IST
google-preferred

Ballia: विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनाव को लेकर प्रशासनिक गतिविधियां अब धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ने लगी हैं। इसी क्रम में ईवीएम भंडार गृह की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों की प्रथम स्तर की जांच (एफएलसी) को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

गुरुवार को हुई बैठक के बाद अपर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) अनिल कुमार ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को ईवीएम भंडार गृह की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

अपर जिलाधिकारी ने दिये ये निर्देश

उन्होंने कहा कि ईवीएम की जांच प्रक्रिया शुरू होने से पहले भंडार गृह की साफ-सफाई के साथ ही वहां सुरक्षा के सभी इंतजामों को व्यवस्थित कर लिया जाए। अधिकारियों के अनुसार 11 अक्टूबर को बैठक के बाद 12 अक्टूबर से इंजीनियरों की टीम ईवीएम की प्रथम स्तर की जांच करेगी।

इस दौरान ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की तकनीकी जांच की जाएगी। जांच प्रक्रिया के दौरान मशीनों की कार्यक्षमता को परखा जाएगा, ताकि चुनाव के समय किसी तरह की तकनीकी समस्या सामने न आए।

सीसीटीवी व्यवस्था दुरुस्त करें

प्रशासन की ओर से ईवीएम भंडार गृह में जनरेटर, सीसीटीवी कैमरे समेत अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को भी दुरुस्त कराया जा रहा है। ईवीएम की सुरक्षा और पूरी प्रक्रिया की निगरानी के लिए सीसीटीवी व्यवस्था को भी व्यवस्थित किया जाएगा।

बलिया में इंडिया गठबंधन का हल्लाबोल, मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर अड़े

2862 बूथों पर होगा मतदान

प्रशासन के मुताबिक आगामी विधानसभा चुनाव में जिले में कुल 2862 मतदान बूथ प्रस्तावित हैं। इनमें से तीन बूथों को हटाया जाएगा। वहीं जिले में करीब 1394 मतदान केंद्र होंगे। मतदान केंद्रों और बूथों के निर्धारण की प्रक्रिया के साथ ही चुनाव से जुड़ी अन्य तैयारियां भी आगे बढ़ाई जा रही हैं।

Ballia: अचानक घर में घुसते ही बलिया पुलिस के उड़े होश! लाखों की साइबर ठगी का पर्दाफाश

प्रशासन का जोर चुनाव से पहले सभी व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने पर है, ताकि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण, पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराई जा सके।

Location :  Ballia

Published :  9 October 2026, 6:50 AM IST

Related News

Advertisement