कुशीनगर में पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस आपूर्ति को लेकर डीएम की बैठक, दिए सख्त निर्देश…
कुशीनगर में डीजल, पेट्रोल और घरेलू गैस की आपूर्ति बनाए रखने को लेकर जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में तेल कंपनियों और आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। डीएम ने ईंधन उपलब्धता सुनिश्चित करने, शिकायतों के त्वरित निस्तारण और अफवाहों पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।